चंद्रपुरा में भाजपा ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार को कोसा
चंद्रपुरा में भाजपा ने राज्य सरकार की विफलता और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा की अगुवाई में कार्यकर्ता सिदो कान्हू चौक पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए प्रखंड...

चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। राज्य सरकार की विफलता, वादा खिलाफी, सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार आदि को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय में चंद्रपुरा व तेलो मंडल भाजपा ने प्रदर्शन किया तथा सरकार की नीतियों को कोसा। प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा, मेघन महतो तथा कार्यक्रम प्रभारी विक्रम पांडेय के नेतृत्व में सभी भाजपाई सिदो कान्हू चौक में जमा हुए वहां पर माल्यार्पण के बाद जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए सभी प्रखंड कार्यालय पहुंचे तथा प्रदर्शन किया। वहां पर पार्टी के नेताओं ने कहा कि राज्य की दशा कहीं से भी अच्छी नहीं है। हर तरफ भ्रष्टाचार है, जनता का कोई काम बिना लिए दिए नहीं होता।
बेरोजगार तबाह हैं। इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा, विनोद पाठक, लखी हेंबरम, कमलेश यादव, पूनम पांडेय, नीतू सिंह, अनिता गुप्ता, ईश्वर महतो, शंकर स्वर्णकार, महेंद्र ठाकुर, अनुग्रह सिंह, श्यामलाल किस्कू, नरेश सिह, सुनील मिश्रा, रवींद्र गिरि, हुलास महतो, सुदर्शन दास, निर्मल महतो, नेहरू राम, मनोजीत मांजी, मधुसूदन पांडेय सहित कई भाजपाई व ग्रामीण थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।