Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsNew Guidelines Implemented for Land Mutation in Chas Photo Requirement to Prevent Fraud

चास अंचल में गलत म्यूटेशन पर लगेगी रोक,अंचल कार्यालय तैयारी में जुटा

चास अंचल में गलत म्यूटेशन पर रोक लगेगी। नए नियमों के तहत आवेदकों का फोटो लिया जाएगा, जिससे फर्जीवाड़ा रोका जा सके। राजस्व उप निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है और बिना फोटो म्यूटेशन प्रक्रिया आगे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 21 June 2025 06:07 PM
share Share
Follow Us on
चास अंचल में गलत म्यूटेशन पर लगेगी रोक,अंचल कार्यालय तैयारी में जुटा

चास प्रतिनिधि। चास अंचल में गलत म्यूटेशन दाखिल खारिज पर पूरी तरह से रोक लगेगा। क्षेत्र के जमीनों का म्यूटेशन को लेकर अब नये नियमों के तहत होगा। जिसमें आवेदक का संबंधित मीन के साथ अंचल के राजस्व उप निरीक्षक फोटो लेंगे। इसके बाद संबंधित जमीन का म्यूटेशन संबंधित कामकाज हो सकेगा। इस बाबत हल्का- 3 के राजस्व उप निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि नये नियमों के तहत अब म्यूटेशन को लेकर आवेदकों का जमीन के साथ फोटो लिया जा रहा है। फोटो नहीं लेने पर आगे की प्रक्रिया को लेकर साफ्टवेयर काम नहीं करेगा। इसमें काम करने को लेकर सभी राजस्व कर्मचारियों को प्रशिक्षण मिला है।

फर्जीवाड़ा पर लगेगी लगाम : दूसरे के जमीन पर म्यूटेशन इससे नहीं हो सकेगा। जैसे ही संबंधित जमीन पर कर्मी आवेदक का फोटो लेने पहुंचेंगे वैसे ही उसमें विवाद होने पर म्यूटेशन रोका जा सकेगा। साथ ही इसमें धांधली और फर्जीवाड़ा पर पूरी तरह से लगाम लगेगा। इसके अलावे अब रैयतों को बिचौलियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। म्यूटेशन कार्य संबंधित आवेदन मिलने पर संबंधित हल्का के राजस्व उप निरीक्षक सीधे आवेदक से संपर्क करेंगे। इसमें आवेदक और कर्मचारी का सीधे संवाद हो सकेगा। जबकि पूर्व में इसमें काफी अनियमितता की शिकायत थी। दलाली प्रथा इसमें पूरी तरह से हावी था। दूसरे के जमीनों का म्यूटेशन को लेकर भारी वसूली थी। वर्जनः नये गाईडलाईन के तहत अब जमीनों का म्यूटेशन होगा। सभी राजस्व उप निरीक्षको को इसमें प्रशिक्षण दिया गया है। फोटो अपलोड नहीं होने पर म्यूटेशन नहीं हो सकेगा। ........दिवाकर दुबे, अंचलाधिकारी, चास

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें