Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsHeavy Rainfall Disrupts Life in Bokaro June Records Soaring Rainfall

बोकारो में लगातार पांचवे दिन भी हुई बारिश, गुरुवार तक मुसलाधार बारिश की संभावना

: जिले में अब तक वास्तविक औसत वर्षापात 174.5 मिलीमीटर तक पहुंचाबोकारो में लगातार पांचवे दिन भी हुई बारिश, गुरुवार तक मुसलाधार बारिश की संभावना

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोTue, 24 June 2025 02:43 AM
share Share
Follow Us on
बोकारो में लगातार पांचवे दिन भी हुई बारिश, गुरुवार तक मुसलाधार बारिश की संभावना

मंगलवार को दोपहर बाद जिले भर में जोरदार बारिश हुई। करीब 2 बजे तक बारिश नहीं होने से शहरवासियों ने राहत मिली थी। लेकिन दोपहर बाद शुरु हुई बारिश ने एक बार फिर परेशान किया। 3 बजते ही भारी बारिश शुरु हो गई। जिसके बाद शहर में कई स्थानों पर जल जमाव हो गया है। देर शाम तक बारिश का दौर जारी रहा। लगातार पांचवे दिन भी बारिश होने से जन जीवन अस्त-व्यस्त दिखा। लगातार हो रही बारिश की वजह से कई घरो में शिपेज की समस्या हो गई है। वहीं बोकारो इस्पात संयंत्र के कई मकानो में भी पानी टपकने शुरु हो गए हैं।

देर शाम तक रूक रूक कर हो रही बारिश से सिटी सेंटर सेक्टर 4, सेक्टर 2 व सेक्टर 9 समेत चास शिवपुरी कॉलोनी, बारी को-ओपरेटीव कॉलोनी, भोजपुर कॉलोनी व धोबी मुहल्ला सहित अन्य कई स्थानों पर भारी जलभराव भी देखने को मिला। जून में रिकार्ड बारिश बोकारो में अब तक जून माह में कुल वास्तविक औसत वर्षापात 174.5 मिलीमीटर व समान्य वर्षापात 109.1 एमएम हुई है। भारी बारिश को धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। जिला कृषि पदाधिकारी मो शाहीद ने बताया कि लगातार हो रही अच्छी बारिश से जिले में जल्द ही अच्छादन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगा। गुरूवार तक होगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों के दौरान बारिश का सिलसिला जारी रहेगी। इस दौरान बोकारो के कई हिस्सो में गर्जन के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 केएमपीएच रहेगा। शुक्रवार के बाद ही बारिश से हल्की राहत मिल सकती है। लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक अधिकतम तापमानम में खास बदलाव नहीं होंगे। लगातार हो रही बारिश से लोगो को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें