डीवीसीकर्मियों ने सीखा दीर्घायु जीवन शैली का तरीका
डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के प्रशिक्षण संस्थान में दीर्घायु जीवन शैली, स्वास्थ्य और खुशी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। डीवीसीकर्मियों ने सकारात्मक सोच और मानसिक मजबूती के महत्व को समझा।...

डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के प्रशिक्षण संस्थान में दीर्घायु जीवन शैली, स्वास्थ्य और खुशी के रहस्य पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। जिसमें डीवीसीकर्मियों ने हिस्सा लिया और सही जीवन जीने का तरीका जाना। प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक विनोद कुमार राय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कुछ ना कुछ गुण अवश्य होता है और इसे अपनाकर हम अपने जीवन शैली में सुधार ला सकते हैं। कहा कि जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने मानसिक सोच की मजबूती पर बल दिया और कहा कि मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति ही शारीरिक और सामाजिक रूप से मजबूत हो सकता है।
डा एएम मिश्रा ने कहा कि आज के युग में लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सामूहिक काम में भागीदारी और लोगों पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। प्रशिक्षक डा अशोक कुमार ने आम लोगों के महत्वाकांक्षी कार्यों पर विशेष प्रकाश डाला और कहा कि बच्चों को स्वतंत्र रूप से शिक्षा लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। लेकिन माता-पिता उनकी सफलता को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए काफी तनाव दे रहे हैं। डा पीके घोष ने स्वस्थ रहने के लिए लोगों को खुश रहने की अपील की और कहा कि खुशियां खरीदी नहीं जा सकती। इस अवसर पर आपसी सहमति बनाए रखने और आपसी भ्रांतियां दूर करने के लिए एक खेल का भी आयोजन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रबंधक रोहित कुमार, मीरा बखला, अजीत कुमार, अक्षय कुमार, सुमन कुमार, नूरजहां बानो, राम रतन टुडू, सुजीत कुमार, रईस अंसारी, बैसाखी बेरा, अनूप कुमार सिन्हा, महेंद्र विश्वकर्मा, मो मुजाहिद रजा, आशीष कुमार चक्रवर्ती, जितेंद्र कुमार सिन्हा, महेंद्र साव, उमाशंकर प्रसाद, सुरेश मनोरी, सुनीता कुमारी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।