Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsChandrapura Jagannath Temple to Celebrate Maha Snan and Rath Yatra

भगवान जगन्नाथ का कल होगा नवयौवन दर्शन

चंद्रपुरा के जगन्नाथ मंदिर में जेठ पूर्णिमा पर महास्नान के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का नवयौवन दर्शन होगा। 27 जून को रथयात्रा निकाली जाएगी। इस दिन विशेष पूजा की जाएगी और भक्तों को भगवान का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोWed, 25 June 2025 03:16 AM
share Share
Follow Us on
भगवान जगन्नाथ का कल होगा नवयौवन दर्शन

चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के स्टेशन रोड स्थित जगन्नाथ मंदिर में जेठ पूर्णिमा के दिन महास्नान के बाद से बीमार प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा का नवयौवन दर्शन गुरवार को होगा। मंदिर कमेटी ने इसकी सारी तैयारी कर ली है। यहां पर 27 जून को रथयात्रा निकाली लाएगी। इस दिन प्रभु जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर अपने मौसी के घर गंड़िचा मंदिर जाएंगे। एक पखवाड़े से बीमार भगवान जगन्नाथ का रविवार को नेत्रोत्सव होगा और इस दिन भक्त उनके दर्शन कर पाएंगे। इस दिन वे अपने भक्तों को नवयौवन दर्शन देंगे। मंदिर में इस दिन विशेष पूजा की जाएगी।

मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। थाना मैदान स्थित मौसी बाड़ी/गुंडिचा मंदिर को तैयार किया जा रहा है। जहां पर भगवान एक सप्ताह तक विश्राम करेंगे। यहां हर रोज पूजा पाठ व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा तथा भोग का वितरण होगा। रथ को सजाने संवारने का काम स्थानीय कारीगर कर रहे हैं। आठवें दिन बाहुड़ा/लौटती रथ यात्रा निकलेगी जिसमें भगवान आने भाई व बहन के साथ अपने घर जगन्नाथ मंदिर वापस लौटेंगे। इसके साथ ही रथयात्रा का समापन हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें