Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro Implements Geo-Tagging to Prevent Land Mutation Fraud

गलत म्यूटेशनों पर लगेगी रोक,दूसरे की जमीन पर अब नहीं हो सकेगा म्यूटेशन

बोकारो में दाखिल-खारिज और म्यूटेशन में सुधार के लिए जियो टैगिंग की जाएगी। यह प्रक्रिया जमीन के फर्जीवाड़े को रोकने में मदद करेगी। नए निर्देश के तहत, राजस्व उप निरीक्षक सीधे आवेदकों से संपर्क करेंगे,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 28 June 2025 05:48 PM
share Share
Follow Us on
गलत म्यूटेशनों पर लगेगी रोक,दूसरे की जमीन पर अब नहीं हो सकेगा म्यूटेशन

चास, विश्वजीत झा । बोकारो में दाखिल-खारिज व म्यूटेशन को लेकर अब रैयतों को काफी सहूलियत होनेवाली है। अब जमीन खरीद के बाद म्यूटेशन में किसी प्रकार का धांधली और अनियमितता करना मुश्किल हो जाएगा। चास अंचल सहित जिले के अन्य प्रखंडों में दाखिल खारिज में अनियमितता की शिकायत के बाद ठोस कार्रवाई की जा रही है। लगातार लोगों की शिकायत मिलने के बाद अब बोकारो जमीन का जियो टैगिंग किया जाएगा। ताकि एक ही जमीन की बिक्री बार बार न किया जा सके। बोकारो में सरकारी, वन भूमि के जमीनों पर भी म्यूटेशन को लेकर अब भी कई मामले कोर्ट में विचाराधीन है।

सबसे अधिक मामले चास, चंदनकियारी, पेटरवार क्षेत्र में है। नए निर्देश के बाद क्षेत्र के जमीन का म्यूटेशन को लेकर अंचल के राजस्व उप निरीक्षक जियो टेगिंग करेंगे। इसके बाद संबंधित जमीन का म्यूटेशन संबंधित कामकाज हो सकेगा। इस बाबत हल्का- 3 के राजस्व उप निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि म्यूटेशन को लेकर जियो टेगिंग किया जा रहा है। जिओ टेगिंग नहीं लेने पर आगे की प्रक्रिया को लेकर साफ्टवेयर काम नहीं करेगा। फर्जीवाड़ा पर लगेगी लगाम : नए प्रक्रिया से जमीन का फर्जीवाड़ा काफी हद तक कम किया जा सकता है। जैसे ही संबंधित जमीन पर कर्मी आवेदक का फोटो लेने पहुंचेंगे वैसे ही उसमें विवाद होने पर म्यूटेशन रोका जा सकेगा। साथ ही इसमें धांधली और फर्जीवाड़ा पर पूरी तरह से लगाम लगेगा। इसके अलावे अब रैयतों को बिचौलियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। म्यूटेशन कार्य संबंधित आवेदन मिलने पर संबंधित हल्का के राजस्व उप निरीक्षक सीधे आवेदक से संपर्क करेंगे। इसमें आवेदक और कर्मचारी का सीधे संवाद हो सकेगा। जबकि पूर्व में इसमें काफी अनियमितता की शिकायत थी। दलाली प्रथा इसमें पूरी तरह से हावी था। दूसरे के जमीनों का म्यूटेशन को लेकर भारी वसूली थी। वन भूमि सहित सरकारी जमीनों पर लोग म्यूटेशन करा लेते थे, लेकिन नये सिस्टम से गलत जमीनों पर म्यूटेशन नहीं हो सकेगा। इस संबंध में चास सीओ दिवाकर दुबे ने कहा कि जमीनों के को लेकर जियो टेगिंग होगा। सभी राजस्व उप निरीक्षको को इसमें प्रशिक्षण मिला है। इससे रैयतों को लाभ पहुंचेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें