एक पेज की लीड: भाजपाइयों का बेरमो के प्रखंड मुख्यालयों का घेराव जन आक्रोश प्रदर्शन
भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, बिजली-पानी की समस्याओं और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने सरकार पर अवैध खनन और...

बेरमो/नावाडीह, प्रतिनिधि। भाजपाइयों के द्वारा आरोप लगाते हुए हेमंत सोरेन सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लचर बिजली व पानी की व्यवस्था, अवैध बालू, पत्थर व कोयला की लूट और बेरोजगारी के विरोध में मंगलवार को बेरमो अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड मुख्यालयों का घेराव व जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। बेरमो प्रखंड कार्यालय पर भाजपा बेरमो प्रखंड व फुसरो नगर मंडल समिति द्वारा यह किया गया। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने हेमंत सोरेन सरकार पर विभिन्न आरोप लगाए। कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है तो खनिजों का अवैध खनन व तस्करी की है। सरकार एक भी बालू घाट निलाम नहीं कर पाई।
वहीं बेरोजगारी बढ़ गई है। विनय सिंह, मधुसूदन प्रसाद सिंह, ईश्वर चन्द्र प्रजापति, अर्चना सिंह, सीपी सिंह, सुरेन्द्र स्वर्णकार व रमेश स्वर्णकार ने भी संबोधित किया। अंत में ज्ञापन सौंपा गया। टीनू सिंह, अशोक मिश्रा, सुरेन्द्र गिरि, दिनेश पांडेय, मदन गुप्ता, भाई प्रमोद सिंह, अनिल गुप्ता, विनय पाठक, संत सिंह, देवतानंद दूबे, दिनेश सिंह, वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, सीमा देवी, श्रीकांत यादव, बैजनाथ सिंह, संजय प्रसाद, अभिषेक सिंह, राजेश साव, रामू तांती, गणेश सिंह, लाल मोहन महतो, सुरेंद्र सिंहा, ज्योति कुमारी, अनिता सकूजा, राखी देवी, शिवपूजन चौहान, नवीन पांडेय, नवल किशोर सिंह आदि थे। इधर, नावाडीह प्रखंड कार्यालय पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष गोविन्द महतो, ऊपरघाट के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो, ऊपरघाट के पूर्व महामंत्री सुरेश महतो, ऊपरघाट के युवा मोर्चा के महामंत्री कुंदन साव व दिलीप तुरी ने बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम प्रभारी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगरनाथ राम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गिरिजा देवी, पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया रणविजय सिंह व पूर्व जिला महामंत्री निर्मल महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार का ही बोलबाला है। कोई भी काम बिना पैसे का नहीं हो रहा है। अध्यक्षता भाजपा नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष गोविन्द महतो एवं संचालन भाजपा पूर्व जिला मंत्री दशरथ महतो ने किया। दिनेश निराला आदि थे। गोमिया में भाजपाइयों ने राज्य सरकार को जमकर कोसा गोमिया, प्रतिनिधि। भाजपाइयों ने गोमिया प्रखंड कार्यालय के समीप जन आक्रोश प्रदर्शन किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने की। पूर्व जिला अध्यक्ष सह गोमिया विधानसभा प्रभारी भरत यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र राज, साड़म मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे, ललपनिया मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल साव, गोमिया भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित यादव, महिला मोर्चा की आशा पासवान, उषा देवी, गंदौरी राम, प्रभा देवी, प्रमोद दास, अजय तिवारी, दीपक ठाकुर, ओम किंकर, शेखर सिंह, भरत स्वर्णकार, बुधन रविदास, शिवनारायण, परमेश्वर स्वर्णकार, कोलेश्वर तुरी, सुरेश गिरि, सुनील यादव एवं उमाशंकर ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में मंईयां सम्मान योजना के नाम पर भरमाया गया, पेंशन योजना ठप है, बालू की लूट हो रही है, प्रशासन और सत्ता गठजोड़ में लिप्त है। नावाडीह में आदिवासी महिला से दुष्कर्म प्रयास पर भी सरकार की भूमिका सवालों में है। ट्रांसफर-पोस्टिंग, ब्लॉक और थाना के पद बिक रहे हैं। शराब घोटाले में सचिव जेल में है। जल जीवन मिशन में भी घोटाले हो रहे हैं। बीडीओ और सीओ को चेतावनी दी कि वे ईमानदारी से काम करें, नहीं तो सत्ता परिवर्तन के बाद जवाबदेह होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।