Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBJP Protests Against Government Failure and Corruption in Chandrapura

चंद्रपुरा में भाजपा के प्रदर्शन की तैयारी

चंद्रपुरा में भाजपा प्रखंड कमेटी 24 जून को राज्य सरकार की विफलता और सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बना रही है। सभी भाजपाई सिदो-कान्हू चौक पर इकट्ठा होकर चंद्रपुरा प्रखंड...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 20 June 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
चंद्रपुरा में भाजपा के प्रदर्शन की तैयारी

चंद्रपुरा। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार 24 जून को राज्य सरकार की विफलता तथा सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भी प्रदर्शन की जोरदार तैयारी भाजपा प्रखंड कमेटी द्वारा की जा रही है। इस दिन सिदो-कान्हू चौक में जमा होकर वहां से सभी भाजपाई व ग्रामीण चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय तक जाएंगे तथा वहां पर प्रदर्शन करते हुए आमसभा में भाग लेंगे। जिला कार्यसमिति सदस्य विक्रम पाण्डेय व प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा ने बताया कि यहां पर प्रदर्शन को लेकर तैयारी की जा रही है। चंद्रपुरा व तेलो मंडल के पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण इसमें भाग लेंगे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें