Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsAsha Jha Honored by Jharkhand Plus Two Teachers Union for Contribution to Mithila Painting

राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता से मिले शिक्षक संघ के सचिव 

झारखण्ड प्लस टू शिक्षक संघ के सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने मिथिला पेंटिंग की विश्वविख्यात कलाकार आशा झा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया गया। अवनीश झा ने आशा झा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 28 June 2025 05:50 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता से मिले शिक्षक संघ के सचिव 

कसमार, प्रतिनिधि । झारखण्ड प्लस टू शिक्षक संघ बोकारो जिला इकाई के सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने शनिवार को मिथिला पेंटिंग की विश्वविख्यात कलाकार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता आशा झा से दरभंगा स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मधुबनी चित्रकला के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए झारखण्ड प्लस टू शिक्षक संघ की ओर से उनके प्रति आभार प्रकट किया। अवनीश झा ने आशा झा के द्वारा कोविड - 19 त्रासदी के दौरान उनके सामाजिक सरोकारों एवं सैकड़ों महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने आशा झा को झारखण्ड के बच्चों को मिथिला पेंटिंग का गुर सिखाने के लिए बोकारो आमंत्रित किया।

आशा झा ने शॉल ओढ़ाकर अवनीश झा का स्वागत किया। संघ के सचिव ने मिथिला पेंटिंग विशेषज्ञ से मिलने पर अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक, उपाध्यक्ष डॉ शशिकांत पांडेय, इर्वि रानी, कोषाध्यक्ष राजदेव साहू, संयुक्त सचिव दर शक्ति पद महतो, राजेश कुमार विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार दुबे, प्रांतीय गुणात्मक शिक्षा समिति सदस्य धनंजय कुमार, उप संगठन मंत्री श्वेता कुमारी उपाध्याय, मुकेश कुमार यादव, निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ रणजीत कुमार झा, संतोष कुमार सिंह, दिनेश चंद्र, बेलालुद्दीन अंसारी, नाहिद अख्तर, रुकमोनी गोराईं, धनंजय कुमार, प्रियंका कुमारी, नितेश सोनी, सुजाता वात्सयायन, पुष्पा कुमारी विश्वकर्मा समेत अन्य शिक्षकों ने स्वागत किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें