Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsAmit Kumar Singh Takes Charge as DIG in Bokaro CRPF Operations

अमित कुमार सिंह बने सीआरपीएफ डीआईजी

बोकारो में अमित कुमार सिंह ने पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनका स्वागत उप कमांडेंट विनोद कुमार यादव और अन्य कर्मियों ने किया। वे पहले सीआरपीएफ अमेठी में तैनात थे और उग्रवाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 20 June 2025 05:05 PM
share Share
Follow Us on
अमित कुमार सिंह बने सीआरपीएफ डीआईजी

बोकारो, वरीय संवाददाता। सीआरपीएफ परिचालन क्षेत्र बोकारो में अमित कुमार सिंह ने पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में ब्रजेश सिंह के स्थान पर पदभार ग्रहण किया। उनका स्वागत विनोद कुमार यादव, उप कमांडेंट एवं रेंज कार्यालय के अन्य कार्मिको ने पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इससे पहले वे समूह केंद्र सीआरपीएफ अमेठी यूपी में तैनात थे। साथ ही वे भारत के विभिन्न उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र, इंसर्जेंट एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट सेवा दे चुके है। मैसूर विश्वविद्यालय से स्नातक करने के पश्चात 29 फरवरी 1996 को सीआरपीएफ में सीधे राजपत्रित अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए थे। सेवा के दौरान वर्ष 2015 में उत्कृष्ट कार्य हेतु भारत सरकार द्वारा गैलेंट्री मैडल से नवाजा गया है।

29 वर्षो के सेवाकाल में उनको उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई विभिन्न पदक, प्रसस्ति पत्र एवं अलंकरण से नवाजे जा चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें