Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsUnion Minister Giriraj Singh Criticizes Jharkhand Government for Promoting Bangladeshi Infiltration

झारखंड को बंगाल बनाना चाहते है हेमंत सोरेन: गिरिराज सिंह

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया कि वे बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होकर झारखंड को...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरMon, 23 June 2025 03:05 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड को बंगाल बनाना चाहते है हेमंत सोरेन: गिरिराज सिंह

आदित्यपुर। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा देने वाली इस सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन झारखंड को बंगाल बनाना चाह रहे हैं और इनकी आदर्श ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनना चाहती हैं। मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश घुसपैठ और धर्मांतरण के मुद्दे को उठाने वाले चंपाई सोरेन ने इसीलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा से नाता तोड़ भाजपा का दामन थामा है ताकि झारखंड को बंगाल बनाने से रोका जा सके। कहा कि झारखंड में तसर एवं कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने की योजना सरकार ने बनाई है।

इसी कड़ी में रांची के नगड़ी में इंडोर तसर खेती के लिए पहल करते हुए इसकी शुरुआत कर दी गई है। जल्द ही झारखंड में बड़े पैमाने पर कपड़ा उद्योग स्थापित करने की भी योजना तैयार होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र में शामिल होगा। एमबीबीएस कॉलेज सीटों की बढ़ रही संख्या, मील का पत्थर साबित होगा एनएसएमसी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लगातार मेडिकल क्षेत्र में बेहतर प्रयास किया जा रहे है। इसका नतीजा है कि देशभर में नए एमबीबीएस कॉलेज स्थापित हो रहे हैं और मेडिकल की सीटें भी बढ़ाई जा रही हैं। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चैयरमैन मदन मोहन सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को आगे बढ़ने पर इन्हें विकास पुरुष की संज्ञा दी। यहां आयोजित कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का मुआयना भी किया। मौके पर भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री का कॉलेज के चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने अभिनंदन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें