Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsMurder Mystery Unveiled Three Arrested in Ganjia Case

गंजिया में अज्ञात की हत्या कर शव फेकने का खुलासा, तीन गिरफ्तार

गम्हरिया में 15 मई को मिले अज्ञात शव का खुलासा एसडीपीओ समीर सेवइयां ने किया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय देवानंद प्रधान के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरSat, 28 June 2025 03:51 PM
share Share
Follow Us on
गंजिया में अज्ञात की हत्या कर शव फेकने का खुलासा, तीन गिरफ्तार

ग़म्हरिया।गंजिया में विगत 15 मई को मिले अज्ञात शव का सनसनीखेज खुलासा एसडीपीओ समीर सेवइयां ने किया है। इस हत्याकांड के उद्भेदन में गम्हरिया थाना पुलिस की अहम भूमिका रही है। अज्ञात की हत्या कर शव को फेके जाने के मामले का खुलासा करते हुए कांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। एसडीपीओ समीर सेवइयां ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीते 15 मई को गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजिया के पास बांसलीकोचा जाने वाले रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया था। इसमें अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।

इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को पता चला कि व्यक्ति की हत्या की गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय देवानंद प्रधान के रूप में की गई थी, जो सिनी ओपी के अंतर्गत मुरुप गांव का रहने वाला था। पुलिस ने अनुसंधान करते हुए तीन आरोपी शरद महतो, प्रवीण प्रधान एवं विष्णु प्रधान को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने ग़म्हरिया थाना में बताया की हत्या का कारण मृतक के साथ पुराना विवाद था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मारुति कार, मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन ज़ब्त किया है। आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर गठित किए गए छापामारी जल में एसडीपीओ के अलावा गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार, सिनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार, एस आई सुनील कुमार सिंह, अभय कुमार, बुधन सिंह बोदरा समेत पुलिस बल शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें