Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsDemand to Strictly Implement POCSO Act for Women s Safety in Adityapur Industrial Area

पोश अधिनियम को कार्यस्थल में लागू करवाने की अन्नपूर्णा देवी से मांग

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपुर्णा देवी से लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम हेतु पोश अधिनियम को सख्ती से लागू करने की मांग की गई। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरThu, 26 June 2025 03:17 PM
share Share
Follow Us on
पोश अधिनियम को कार्यस्थल में लागू करवाने की अन्नपूर्णा देवी से मांग

ग़म्हरिया।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपुर्णा देवी से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम हेतु पोश अधिनियम को सख्ती से लागू करवाने की मांग की गई है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि साहू ने आदित्यपुर प्रवास के दौरान मंत्री को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग को है। बताया गया कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, जहां हजारों छोटी बड़ी कंपनियां स्थित हैं। आए दिन कार्यस्थल में महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं होती रहती है। ऐसे में कंपनियों के द्वारा पोश अधिनियम के अनुपालन से महिला उत्पीड़न की घटनाएं को रोका जा सकता है।

इससे कार्यस्थल पर महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न से मुक्त सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा। मंत्री ने ज्ञापन के आलोक में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें