जन्मदिन पर पूर्व विधायक को औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों ने दी शुभकामनाएं, लम्बी उम्र की मांगी दुआ
ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के जन्मदिवस पर बीएमडब्लू वर्कर्स यूनियन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कामगारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी और केक काटा। पूर्व विधायक ने सादगी से जन्मदिन...
ग़म्हरिया ।ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह के जन्मदिवस पर बीएमडब्लू वर्कर्स यूनियन की ओर से कंपनी के यूनियन कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कामगारों ने पूर्व विधायक को शुभकामनाएं दी। यूनियन के सदस्यों ने केक काटकर पूर्व विधायक सह यूनियन के संरक्षक सिंह के जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष विकास राय, अभिषेक कुमार, विजय सिंह, श्यामानंद राय, रजनीश पांडेय, संजय मंडल, सोनाराम हांसदा, असीम दास, नारायण पाणिग्रही, रुदल यादव आदि उपस्थित थे। जन्मदिन पर उनके आदित्यपुर स्थित आवास पर मित्रों एवं शुभचिंतकों एवं औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों का तांता लगा रहा।
इस दौरान मजदूरों ने पूर्व विधायक के लम्बी उम्र की दुआ मांगी। हालाकि सिंह ने अपना जन्मदिवस पूरी सादगी से मनाते हुए बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं मित्रों से शुभकामनाएं ग्रहण की। शनिवार को आदित्यपुर स्थित अपने आवास पर उन्होंने केक काटकर जन्मदिन मनाए। वहीं उपस्थित लोगों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और अंग वस्त्र भेंट कर लंबी उम्र की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इस दौरान ईचागढ़ समेत जमशेदपुर से सुबह से ही बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों ने भी उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी। इसमें मुख्य रूप से वीरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, शंकर सिंह, मनोज सिंह, एलबी शास्त्री, पप्पू कुमार ,अमरेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मनमोद शर्मा, समरेंद्र नाथ तिवारी, दलबीर सिंह, सहित काफी संख्या में लोग शामिल थेद शर्मा, समरेंद्र नाथ तिवारी, दलबीर सिंह, सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।