क्या तीसरे विश्व युद्ध की तरफ जा रही है दुनिया? रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिया जवाब
तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने कहा कि दुनिया में संघर्ष के लिए बहुत सारी आशंकाएं हैं। चिंता की बात यह है कि यह संघर्ष लगातार हमारी नाक के नीचे ही बढ़ते ही जा रहे हैं और यह सीधे तौर पर हमें प्रभावित भी करते हैं।
दुनिया भर में चल रहे युद्धों को लेकर एक बात सभी की जुबान पर आती है कि क्या मानव सभ्यता तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रही है? सेंट पिट्सबर्ग में जब यह सवाल रूसी राष्ट्रपति से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दुनिया में संघर्ष की बहुत संभावना है और यह लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, इसलिए हां मैं चिंतित हूं कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है।
सेंट पीटर्सबर्ग में तमाम वैश्विक मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए पुतिन ने यूक्रेन में रूस के अपने युद्ध और इजरायल ईरान संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान में रूसी वैज्ञानिक दो नए परमाणु रिएक्टर केंद्र बना रहे हैं। ऐसे में ईरान के परमाणु केंद्रों के आसपास जो कुछ हो रहा है उससे वह बहुत ज्यादा चिंतित हैं। पुतिन ने कहा, "यह बहुत परेशान करने वाला है। मैं बिना किसी मजाक या व्यंग्य के बोल रहा हूं। बेशक, दुनिया में संघर्ष की बहुत संभावना है.. और यह लगातार हमारी नाक के नीचे बढ़ रहा है और यह हमें सीधे तौर पर प्रभावित करता है। इसलिए.. यह जाहिर है कि यह घटनाओं पर हमें सावधानी पूर्वक ध्यान देने की जरूरत हैं और इसके साथ ही हमें इसका समाधान भी खोजना होगा।
यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने क्या कहा
यूक्रेन के साथ चल रहे अपने युद्ध पर बात करते हुए पुतिन ने कहा, "मैं रूसी और यूक्रेनी लोगों को एक ही मानता हूं। ऐसे में पूरा यूक्रेन हमारा है। हालांकि वर्तमान समय की बात करें तो यूक्रेन की आजादी 1991 से शुरू होती है। सच कहूं तो हमने कभी भी यूक्रेनी लोगों की संप्रभुता या स्वतंत्रता के ऊपर सवाल नहीं किया। लेकिन 1991 में जो समझौता हुआ था उसमें साफ तौर पर लिखा गया था कि यूक्रेन गुट निरपेक्ष, बिना परमाणु शक्ति के और एक तटस्थ राष्ट्र रहेगा। और हमारी यही लड़ाई है।
ईरान-इजरायल युद्ध
पुतिन ने ईरान-इजरायल के बीच में चल रहे संघर्ष को लेकर कहा कि ऐसे मामलों को आगे बढ़ने से रोका जाना चाहिए। हमने दोनों पक्षों के सामने अपनी राय रखी है। हम इजरायल और अपने ईरानी मित्रों के संपर्क में है। उन्होंने कहा, "हम मध्यस्थता नहीं करना चाहते हैं, हम केवल विचार प्रस्तावित कर रहे हैं। और अगर वे दोनों देशों के लिए आकर्षक हैं, तो हमें इससे खुशी होगी...अब हमारे प्रस्तावों पर भी चर्चा हो रही है, हम अपने ईरानी मित्रों के साथ लगभग दैनिक आधार पर संपर्क करते हैं, तो चलिए देखते हैं।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।