Hindi Newsविदेश न्यूज़vladimir Putin tells Iranian foreign minister there was no justification for US attack

अमेरिका के हमलों का कोई आधार नहीं, ईरान के विदेश मंत्री से मिलकर क्या बोले पुतिन

रूस विभिन्न तरीकों से ईरान की मदद करने के लिए तैयार है, जो तेहरान की अपील पर निर्भर करेगा। यह बात क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कही। उन्होंने कहा, ‘सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि ईरान को क्या चाहिए।'

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानMon, 23 June 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
अमेरिका के हमलों का कोई आधार नहीं, ईरान के विदेश मंत्री से मिलकर क्या बोले पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची से मॉस्को में मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों का कोई औचित्य नहीं है। पुतिन ने इन हमलों को बिल्कुल अनुचित और बिना आधार वाला बताया। उन्होंने कहा कि रूस ईरानी जनता की मदद के लिए प्रयास कर रहा है। यह मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शनिवार को ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर बमबारी के बाद हुई। पुतिन ने अरागची से कहा कि वह इस संकट पर चर्चा के लिए मॉस्को में उनकी मौजूदगी से खुश हैं। साथ ही, दोनों मिलकर मौजूदा स्थिति से निपटने के उपाय सोच रहे हैं।

ये भी पढ़ें:US-इजरायल के खिलाफ युद्ध में कूदा मिडिल ईस्ट का एक और देश, ईरान का देगा साथ
ये भी पढ़ें:ईरान में सत्ता परिवर्तन का विचार कर रहे ट्रंप, हवाई हमले के बाद फिर होगा ऐक्शन?
ये भी पढ़ें:ईरान पर हमले से पहले ट्रंप ने पुतिन को दी थी जानकारी? क्रेमलिन ने दिया जवाब

अब्बास अरागची ने पुतिन को ईरान के सर्वोच्च नेता और राष्ट्रपति की शुभकामनाएं पहुंचाईं। उन्होंने कहा कि ईरान वैध आत्मरक्षा में कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने अमेरिकी हमलों की निंदा करने के लिए रूस को धन्यवाद भी दिया। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि रूस इतिहास और अंतरराष्ट्रीय कानून के सही पक्ष पर खड़ा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि रूस ईरान को किस तरह की सहायता देगा, जो उसका अहम सहयोगी है। दोनों देशों ने जनवरी में रणनीतिक सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इसमें आपसी रक्षा का कोई प्रावधान शामिल नहीं है।

रूस ने मध्यस्थता की पेशकश की

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस ने मध्यस्थता की पेशकश की है, जो अपने आप में ईरान के लिए समर्थन को दिखाता है। उन्होंने अमेरिकी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में तनाव की नई लहर शुरू हो गई है। उन्होंने कहा, 'यह देखना बाकी है कि ईरान के परमाणु ठिकानों को कितना नुकसान हुआ है। क्या कोई रेडिएशन खतरा है?' पेसकोव ने यह भी बताया कि ट्रंप ने पुतिन को हमलों की विस्तृत जानकारी पहले से नहीं दी थी, हालांकि दोनों नेताओं ने हाल की बातचीत में ईरान के मुद्दे पर चर्चा की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें