Hindi Newsविदेश न्यूज़Pakistan secretively developing long range nuclear ballistic missile that can reach United State Report

किसी का सगा नहीं पड़ोसी पाकिस्तान, गुपचुप बना रहा अमेरिका तक मार करने वाली परमाणु मिसाइल

अनुमान है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास मौजूदा समय में लगभग 170 परमाणु हथियार हैं। हालांकि, उसके पास अभी एक भी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल नहीं है। अगर वह इसे विकसित कर लेता है तो US दुश्मन देश करार दे सकता है।

Pramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 25 June 2025 03:35 PM
share Share
Follow Us on
किसी का सगा नहीं पड़ोसी पाकिस्तान, गुपचुप बना रहा अमेरिका तक मार करने वाली परमाणु मिसाइल

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना गुपचुप तरीके से एक ऐसी परमाणु मिसाइल बना रही है, जो अमेरिका तक मार कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की ये मिसाइल परमाणु-युक्त अंतरमहादेशीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है। अमेरिकी एजेंसियों की यह रिपोर्ट उन खबरों के बीच आई है, जिनमें कहा गया है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान चीन की मदद से अपने परमाणु शस्त्रागार को और अधिक उन्नत करने की कोशिशों में जुट गया है। ये रिपोर्ट मशहूर अमेरिकी मैग्जीन 'फॉरेन अफेयर्स' में छपी है।

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर पाकिस्तान ऐसी मिसाइल विकसित करता है, तो वॉशिंगटन उस देश को परमाणु दुश्मन देश घोषित कर देगा। बता दें कि परमाणु हथियार रखने वाला कोई भी देश जिसे अमेरिका के लिए खतरा समझा जाता है, उसे परमाणु विरोधी या दुश्मन घोषित कर दिया जाता है। फिलहाल रूस, चीन और उत्तर कोरिया अमेरिका का विरोधी देश समझा जाता है।

…तो वॉशिंगटन मानने लगेगा परमाणु विरोधी देश

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, "अगर पाकिस्तान को ICBM मिल जाता है, तो वॉशिंगटन के पास उसे परमाणु विरोधी मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। अमेरिका को निशाना बनाने वाले आईसीबीएम वाले किसी भी अन्य देश को मित्र नहीं माना जा सकता है।"

पाकिस्तान की क्या चाल?

इधर, पाकिस्तान लंबे समय से दावा करता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से भारत को रोकने के लिए है और इसी वजह से पाकिस्तान अब तक छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों को विकसित करने पर अपना ध्यान केंद्रित रखा है लेकिन गुपचुप तरीके से परमाणु युक्त अंतरमहादेशीय बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने की पाकिस्तान की कोशिशों से अमेरिका सकते में है। जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान की ये कोशिश अमेरिका पर दबान बनाने या उसे संदेश देने का हो सकता है कि वह भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच भारत का पक्ष ना ले और दूसरा कि अमेरिका पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को नष्ट करने की कोशिश न करे। फिलहाव पाकिस्तान के पास 170 न्यूक्लियर वारहेड हैं।

ये भी पढ़ें:भारत के सामने कहीं नहीं टिकते; पाकिस्तानी सांसद ने दिखाया आईना, UP का भी जिक्र
ये भी पढ़ें:ईरान के साथ खुलकर आया पाक, सऊदी अरब और कतर से भी नजदीकियां बढ़ा रहे शहबाज
ये भी पढ़ें:किशनगंगा-रतले पर कार्यवाही रोक दो, विश्व बैंक से भारत की दो टूक; बौखलाया पाक
ये भी पढ़ें:महिला को पाक से वापस लाओ, HC ने क्यों दिए आदेश, पहलगाम कांड के बाद हुई डिपोर्ट

ICBM का टारगेट कहां तक?

बता दें कि अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBM) परमाणु संपन्न और पारंपरिक दोनों तरह के हथियारों से लैस हो सकती हैं। ये मिसाइलें 5,500 किलोमीटर से अधिक दूरी तक के टारगेट को भेदने में सक्षम होती हैं। मौजूदा समय में पाकिस्तान के पास कोई ICBM नहीं है। 2022 में, पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-III का परीक्षण किया था, जो 2,700 किलोमीटर से अधिक दूरी तक टारगेट को निशाना बना सकती है। माना जाता है कि शाहीन-III की पहुंच कई भारतीय शहरों तक हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें