Hindi Newsविदेश न्यूज़earthquake in iran near nuclear complex city sparks row of new danger

बड़े खतरे की आहट? ईरान में परमाणु ठिकानों के पास हिली धरती, रहस्यमय भूकंप से मचा हड़कंप

शुक्रवार को ईरान के परमाणु ठिकानों के आसपास 5.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इस भूकंप से परमाणु हथियारों की टेस्टिंग की भी चर्चा शुरू हो गई। हालांकि जानकारों ने इस कयास को खारिज किया है।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानSat, 21 June 2025 04:32 PM
share Share
Follow Us on
बड़े खतरे की आहट? ईरान में परमाणु ठिकानों के पास हिली धरती, रहस्यमय भूकंप से मचा हड़कंप

इजरायल और ईरान के बीच बीते 9 दिनों से जारी युद्ध के बीच शुक्रवार को ईरान के सेमनान इलाके में 5.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र सेमनान से 27 किलोमीटर दूर था। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। इस रहस्यमय भूकंप के बात कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इजरायली हमले के तुरंत बाद भूकंप और इसका केंद्र दोनों चर्चा का विषय बन गए हैं।

भूकंप को लेकर परमाणु विस्फोट या फिर किसी सैन्य गतिविधि के भी कयास लगाए जा रहे हैं। एक तरफ इजरायल ने ईरान के फोर्डो और नतांज जैसे परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की है। वहीं दूसरी तरफ ईरान परमाणु कार्यक्रम पर काम कर रहा है। ऐसे में इस चर्चा को और गति मिल गई है कि ये झटके कहीं किसी परमाणु विस्फोट का नतीजा तो नहीं हैं। कई लोगों का कहना है कि ईरान परमाणु हथियारों की टेस्टिंग भी कर सकता है। हालांकि जानकारों का कहना है कि ईरान में भूकंप के झटके बेहद आम हैं।

जानकारों का कहना है कि ईरान एल्पीन हिमालयन सीस्मिक बेल्ट पर स्थित है और इसलिए यह दुनिया के भूकंप सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। भूकंप में हर साल करीब 2100 भूकंप आते हैं। इनमें से 15 से 16 भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 से ज्यादा होती है। 2006 से 2015 के बीच ईरान में 96000 से ज्यादा भूकंप आ चुके हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि न्यूक्लियर एक्टिविटी से भी टेक्टोनिक स्ट्रेस बढ़ता है और भूकंप महसूस किया जा सकता है। हालांकि सीस्मोलॉजिस्ट इस भूकंप को सामान्य भूकंप से आसानी से अलग कर सकते हैं। सीस्मिक डेटा बताता है कि यह सामान्य भूकंप ही था।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) और संयुक्त राष्ट्र की निगरानी संस्थान सीटीबीटीओ का कहना है कि परमाणु परीक्षण से स्थानीय स्तर पर भूकंप आ सकता है। हालांकि इसके लहरों की प्रकृति अलग होती है। प्राकृतिक भूकंप में पी और एस दोनों तरंगें पैदा होती हैं। वहीं परमाणु विस्फोट वाले भूकंप में केवल पी तरंगें ही पैदा होती हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के वक्त भी परमाणु परीक्षण के कयास लगाए गए थे। हालांकि विशेषज्ञों ने इसे भी खारिज कर दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें