Hindi Newsविदेश न्यूज़200 years old sheep condom from french brothel attract in museum

कोठे से मिला 200 साल पुराना कंडोम, भेड़ की आंत से बना; देखने को उमड़ी भीड़

एम्सटर्डम के एक म्यूजियम में 200 साल पुराना कंडोम रखा गया है जो कि भेड़ की आंत से बना है। फ्रांस में कोठों पर इस तरह के कंडोम का इस्तेमाल होता था।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानSun, 8 June 2025 08:54 PM
share Share
Follow Us on
कोठे से मिला 200 साल पुराना कंडोम, भेड़ की आंत से बना; देखने को उमड़ी भीड़

आपको जानकर हैरानी होगी कि कंडोम का इस्तेमाल आज से 200 साल या फिर उससे भी पहले होता था। एम्सटर्डम के रिक्सम्यूजियम में जब 1830 के आसपास के एक प्रिंटेड कंडोम को रखा गया तो देखने वालों को तांता लग गया। लोग इस 200 साल पुराने कंडोम की कहानी भी जानना चाहते थे। दरअसल यह कंडोम किसी लग्जरी फ्रेंच कोठे से पाया गया था। रिपोर्ट में बताया गया कि इसे भेड़ की आंत से तैयार किया गया था। इतने साल बीत जाने के बाद भी यह खराब नहीं हुआ।

कितनी है इस कंडोम की कीमत

रिपोर्ट में बताया गया कि बीते साल नीदरलैंड्स के हारलेम शहर में नीलामी के दौरान इस कंडोम को 1000 यूरो यानी करीब 90 हजार रुपये में खरीदा गया था। 19वीं सदी में देह व्यापार और सेक्शुअलिटी को दिखाने के लिए म्यूजियम की प्रदर्शनी में इसे शामिल किया गया। इस कंडोम की जांच की गई तो पता चला कि इसका कभी इस्तेमाल नहीं किया गया है। जानकारों का कहना है कि यौन आनंद के लिए और अवांछित गर्भ से छुट्टी पाने के लिए इस कंडोम का इस्तेमाल किया जाता था।

कंडोम पर छपी है तस्वीर

पैरिस जैसे शहर में देह व्यापार की काफी चमक-दमक थी। ऐसे में ग्राहकों को लग्जरी के तौर पर यह कंडोम दिया जाता था । इस कंडोम की एक और खास बात है कि इसपर एक तस्वीर छपी है। इस तस्वीर में एक अर्द्धनग्न नन तीन पादरियों के सामने खड़ी है। वहीं कंडोम पर लिखा है, वोयला मॉन चॉयस। इसका अर्थ है, यह मेरी मर्जी है।

क्या है कंडोम के पीछे की कहानी

रिपोर्ट में बताया गया कि इस कंडोम पर बनी तस्वीर एक ग्रीक माइथोलोजी से प्रेरित है। इसमें ट्रोजन प्रिंस तीन सुंदर देवियों में से एक को चुनता है।19वीं सदी में हाल यह था कि कंडोम को बेहद बुरा माना जाता था। हालांकि कोठों में इसका इस्तेमाल छिपकर किया जाता था। इस कंडोम की लंबाई करीब 20 सेंटीमीटर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें