Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़Anurag thakur asks cm sukhwinder singh sukhu how many Pakistani national sent back to their country

हिमाचल से कितने पाकिस्तानी भेजे;सुक्खू सरकार से अनुराग ठाकुर ने पूछा, बताया PAK का हमदर्द

अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में कानूनी और अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन गैर-भाजपा शासित राज्यों में,यह कार्रवाई नगण्य रही है। हिमाचल प्रदेश में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, हमीरपुरMon, 5 May 2025 03:15 PM
share Share
Follow Us on
हिमाचल से कितने पाकिस्तानी भेजे;सुक्खू सरकार से अनुराग ठाकुर ने पूछा, बताया PAK का हमदर्द

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत का सख्त रुख अपना रहा है। आने वाले दिनों में पाकिस्तान और आतंकियों को अच्छा सबक सिखाने की भी तैयारी चल रही है। इस बार भारतवासी मोदी सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक से बड़ा कुछ डिमांड कर रही है। इस बीच भारत ने कुछ कड़े फैसले भी लिए,जिसमें देश में रहने वाले अवैध या वैध पाकिस्तानियों को उनके मुल्क वापस भेजना भी था। देश के हर कोनों से पाकिस्तान नागरिकों को वापस भेजा गया। इसी मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल के अलग-अलग शहरों से पाकिस्तानियों को वापस भेजने की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में कानूनी और अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन गैर-भाजपा शासित राज्यों में,यह कार्रवाई नगण्य रही है। हिमाचल प्रदेश में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कांग्रेस को पाकिस्तान की भाषा बोलने की क्या मजबूरी है? क्या कांग्रेस कार्रवाई करने में कोई मजबूरी दिखती है?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल पाकिस्तान की भाषा क्यों बोल रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस पार्टी आज भारत के साथ खड़ी है? हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूरी सरकार से मेरा यही अनुरोध है। हमने आज जो ज्ञापन दिया है,उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कानूनी और अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को हिमाचल प्रदेश और भारत की भूमि से बाहर भेजा जाना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें