Hindi Newsहरियाणा न्यूज़Court imposed rs 2 lakh 40 thousand fine on four officers of Faridabad Municipal Corporation

फरीदाबाद: कोर्ट ने नगर निगम के चार अफसरों पर ठोका 2.40 लाख का जुर्माना

सिविल जज (जूनियर डिविजन) संदीप कुमार की अदालत ने गुरुवार को कोर्ट की अवमानना के मामले में दोषी करार दिए गए फरीदाबाद नगर निगम के चार अधिकारियों को दो लाख 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा...

फरीदाबाद। हिन्दुस्तान टीम Thu, 1 Nov 2018 03:20 PM
share Share
Follow Us on
फरीदाबाद: कोर्ट ने नगर निगम के चार अफसरों पर ठोका 2.40 लाख का जुर्माना

सिविल जज (जूनियर डिविजन) संदीप कुमार की अदालत ने गुरुवार को कोर्ट की अवमानना के मामले में दोषी करार दिए गए फरीदाबाद नगर निगम के चार अधिकारियों को दो लाख 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जिन अधिकारियों को सजा सुनाई गई है उनमें नगर निगम की तत्कालीन संयुक्त आयुक्त सुनीता वर्मा, एसडीओ ओपी मोर, कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र कर्दम और जूनियर इंजीनियर रणवीर सिंह शामिल हैं। सुनीता वर्मा अब आईएएस अधिकारी बन चुकी हैं। 

कोर्ट ने जुर्माने की सजा के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए सभी दोषी अधिकारियों को एक माह का समय दिया है। चारों अधिकारियों पर अदालत की अवमानना और कानूनी प्रक्रिया का सही से पालन न करने के आरोप में दोषी करार देकर जुर्माने की सजा सुनाई है। 

गौरतलब है कि फरीदाबाद नगर निगम अधिकारियों ने ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास पर बनी तहबाजारी के तहत बनी छह दुकानों को ध्वस्त कर दिया था, जबकि दुकानों को तोड़ने पर अदालत ने स्टे किया हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें