कंटेंट क्रिएटर निकला कॉन्ट्रैक्ट किलर, 5 लाख लेकर मुंबई में रेता महिला का गला; नोएडा से गिरफ्तार
24 साल का सुख रतिया 12वीं तक पढ़ने के बाद मॉडलिंग की ख्वाहिश लेकर साल 2022 में अपने मामा के लड़के के साथ मुंबई गया था। वहां उसकी जान-पहचान एक सैलून चलाने वाली महिला से हुई, जो गाजियाबाद की रहने वाली है।

हरियाणा के मशहूर कंटेंट क्रिएटर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया को मुंबई में सुपारी लेकर एक महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नोएडा एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया है। सुख रतिया हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया कस्बे का रहने वाला है। इंस्टाग्राम पर उसके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह इंस्टाग्राम रील्स बनाकर काफी फेमस हुआ था। सुख रतिया व गुरप्रीत को पैसों की जरूरत थी और इसी चक्कर में उसने ये कदम उठाया।
24 साल का सुख रतिया 12वीं तक पढ़ने के बाद मॉडलिंग की ख्वाहिश लेकर साल 2022 में अपने मामा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ मुंबई गया था। वहां उसकी जान-पहचान एक सैलून चलाने वाली महिला से हुई, जो गाजियाबाद की रहने वाली है। मुंबई पुलिस की पूछताछ में सुखप्रीत ने कबूल किया कि उसी महिला ने उसे 5 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दिलवाई। हत्या की सुपारी किशोर सिंह नामक एक शख्स ने दी थी, जिसे अपनी ही पत्नी का मर्डर करवाना था। 18 मई की रात को सुख रतिया और उसके साथी गुरप्रीत सिंह ने मास्क पहनकर पहले रेकी की, फिर महिला का पीछा किया और सड़क पर उसका गला रेतकर हत्या कर दी।
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई वारदात
हत्या की यह वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। हत्या से पहले सुखप्रीत ने ऑनलाइन चाकू खरीदा था। इससे पहले मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई से महिला की हत्या के आरोप में उसके पति किशोर सिंह और 2 महिलाओं गाजियाबाद की अलीशा धनप्रकाश त्यागी और पंजाब के अमृतसर की चरणजीत फतेह सिंह कौर उर्फ डिंपल के साथ अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची। 2 हत्यारों सुख रतिया और उसके साथी गुरप्रीत सिंह को इसके लिए 5 लाख रुपए दिए थे। 27 वर्षीय अलविना किशोर खंगार सिंह की हत्या उसके पति ने वैवाहिक के चलते करवाई थी।
हत्या के बाद ट्रेन से दिल्ली आए
आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया और गुरप्रीत सिंह वारदात के बाद बाद ट्रेन से दिल्ली आए। वे ग्रेटर नोएडा पहुंचे। यहां नोएडा एसटीएफ को इनपुट मिला कि दोनों आरोपी सूरजपुर थाना क्षेत्र के घंटा गोल चक्कर के पास खड़े हैं। एसटीएफ ने तुरंत नवी मुंबई पुलिस को जानकारी दी और संयुक्त कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ के एएसपी राज कुमार मिश्रा ने बताया कि मुंबई पुलिस ने एसटीएफ से सहयोग मांगा गया था। दोनों आरोपियों को सूरजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।