Hindi Newsगुजरात न्यूज़why aap suspends botad mla umesh makwana ishudan gadhvi told

'BJP ने साध लिया', इस्तीफा देने वाले विधायक उमेश मकवाना को AAP ने क्यों किया सस्पेंड, नेता ने बताया सच

आम आदमी पार्टी ने गुजरात की एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की लेकिन खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिकीं। पार्टी के बोटाद विधायक उमेश मकवाना पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। अब आप ने उन्हें सस्पेंड करते हुए कारण भी बताया है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबादFri, 27 June 2025 08:52 AM
share Share
Follow Us on
'BJP ने साध लिया', इस्तीफा देने वाले विधायक उमेश मकवाना को AAP ने क्यों किया सस्पेंड, नेता ने बताया सच

अस्तित्व में आने के बाद से ही देखा गया है कि कई बार ऐसा हुआ जब आम आदमी पार्टी की खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिकतीं। चाहे वो पहली बार सरकार बनाने के बाद अरविंद केजरीवाल का 49 दिनों के अंदर इस्तीफा देना हो या हाल ही में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद एक विधायक का पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देना। आम आदमी पार्टी ने अपने बोटाद विधानसभा सीट से विधायक उमेश मकवाना को 5 सालों के लिए सस्पेंड कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी ने इसकी वजह बताते हुए बीजेपी को भी चुनौती दी है।

उमेश मकवाना पर AAP का ऐक्शन क्यों

आप विधायक उमेश मकवाना को गुरुवार को पार्टी ने 5 साल के लिए निलंबित कर दिया। इसकी वजह बताते हुए आम आदमी पार्टी के गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी ने कहा कि उमेश मकवाना बोटाद से ज्यादा गांधी नगर में रहते थे। ईशुदान ने कहा कि उमेश के खिलाप बार-बार भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही थीं और आम आदमी पार्टी इस मामले पर उनसे सवाल पूछती थी। गढ़वी ने कहा कि जब यह जानकारी भाजपा को मिली तो उन्होंने उमेश को साध लिया। ईशुदान ने कहा कि इन्हीं सब वजहों से उमेश को पार्टी से 5 साल के लिए निलंबित किया गया है।

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

गुजरात के आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गढ़वी ने कहा कि जब भाजपा को गुजरात उपचुनाव में विसावदर सीट से हार का सामना करना पड़ा तो वो बौखला गई। गढ़वी का कहना है कि इस हार के बाद से एक बाार फिर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विरोध में गतिविधि शुरु कर दी। गढ़वी ने आरोप लगाया कि भाजपा आप विरोधी गतिविधि के लिए उमेश मकवाना का इस्तेमाल कर रही थी, इसलिए उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया। इस दौरान गढ़वी ने पार्टी के दूसरे नेताओं को सख्त संदेश देते हुए कहा कि जो भी पार्टी विरोधी नीति पर चलेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें