Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़How to Use Air Coolers Effectively During Monsoon Without Increasing Humidity

मानसून में कूलर चलाने से बढ़ रही है उमस? ट्राई करें ये आसान और काम के टिप्स

मानसून में चिपचिपाहट से राहत पाने के लिए जरूरी है कि आप कूलर को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनके साथ आप चिपचिपी गर्मी से राहत पा सकते हैं।

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 27 June 2025 01:34 PM
share Share
Follow Us on
मानसून में कूलर चलाने से बढ़ रही है उमस? ट्राई करें ये आसान और काम के टिप्स

मानसून का मौसम रिमझिम बारिश और हरियाली के साथ आता है, लेकिन साथ ही लाता है चिपचिपी गर्मी और भारी उमस। इस मौसम में जब लोग राहत पाने के लिए कूलर चलाते हैं, तो उम्मीद होती है ठंडी और ताजगी भरी हवा की। लेकिन अक्सर होता इसका उल्टा है—कूलर से हवा तो आती है, लेकिन कमरे में उमस और चिपचिपाहट और ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान न हों। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप मानसून में भी कूलर का पूरा फायदा उठा सकते हैं और चिपचिपी परेशानी से राहत पा सकते हैं।

मानसून में कूलर क्यों नहीं देता ठंडक?

बारिश के मौसम में वातावरण में नमी का स्तर काफी बढ़ जाता है। हवा में मौजूद यह एक्सट्रा नमी जब कूलर की ठंडी हवा से मिलती है, तो वातावरण और ज्यादा नम और भारी हो जाता है। कूलर का काम होता है पानी को हवा में मिलाकर ठंडक पैदा करना, लेकिन जब पहले से ही हवा में नमी अधिक हो, तो यह ठंडक देने के बजाय चिपचिपाहट पैदा कर सकता है। यही वजह है कि मानसून में कूलर चलाने पर आराम के बजाय बेचैनी महसूस होती है।

ये भी पढ़ें:एक रुपये भी नहीं देना होगा टोल टैक्स, बस Google Maps में ऑन कर लो ये सेटिंग

कूलर की सही जगह तय करें

कूलर की सही जगह भी बहुत मायने रखता है। मानसून में कूलर को कमरे के अंदर रखने से नमी का स्तर और बढ़ सकता है। बेहतर यह होगा कि आप कूलर को खिड़की के पास या कमरे के बाहर रखें, जिससे ताजी हवा अंदर आ सके और नमी बाहर निकल सके। खिड़की के पास रखने से गर्म और नम हवा बाहर निकलती है और ठंडी हवा का फ्लो बेहतर होता है।

सिर्फ फैन की तरह इस्तेमाल करें

अगर कूलर को बाहर रखना संभव नहीं है, तो आप कूलर के पानी वाले पंप को बंद करके भी राहत पा सकते हैं। जब कूलर को केवल पंखे की तरह इस्तेमाल किया जाता है यानी बिना पानी के, तो वह नमी नहीं बढ़ाता और सिर्फ हवा देता है। खासकर जब आपका कमरा बंद हो, तब पानी वाले कूलर की हवा कमरे को और ज्यादा चिपचिपा बना सकती है। इसलिए मानसून में बेहतर है कि आप कूलर को बिना पानी के चलाएं।

ये भी पढ़ें:AC और कूलर होंगे फेल, तब चिपचिपी गर्मी भगाएगा ये छोटू गैजेट

फैन चलाएं और खिड़की खुली रखें

कई लोग कूलर चलाते समय पंखा बंद कर देते हैं, लेकिन यह आदत सही नहीं है। पंखा और कूलर एक साथ चलाने से कमरे में हवा का फ्लो बेहतर होता है और नमी बाहर निकलने लगती है। इसके अलावा, खिड़की या दरवाजे को थोड़ा सा खुला रखना भी जरूरी है। ऐसा करने से बाहर की हवा अंदर आ सकेगी और अंदर की उमस बाहर जा सकेगी, जिससे कमरे में ताजगी बनी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें