घर बन जाएगा सिनेमा हॉल, 210 inch की स्क्रीन में लें मूवी देखने का मजा, खर्च 7000 रुपये से कम
Projector under 7000: अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ घर पर ही सिनेमा हॉल का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको TV की जगह प्रोजेक्टर लेना चाहिए। आज हम आपको Amazon पर 7000 रुपये से कम में मिल रहे बेस्ट प्रोजेक्टर बता रहे हैं।
हर कोई अपने घर के लिए बड़ा Smart TV खरीदना चाहते हैं, लेकिन बड़े स्क्रीन वाले ब्रांडेड टीवी महंगे होने की वजह से हर किसी के बजट में नहीं रहते। लेकिन आप बिना टीवी खरीदे भी घर में ही बड़े स्मार्ट टीवी का मजा ले सकते हैं। जी हां, आप टीवी लेने की बजाए प्रोजेक्टर का चुन सकते हैं। प्रोजेक्टर से आप अपने सुविधा अनुसार स्क्रीन बना कर फैमिली के साथ मूवी-शो एन्जॉय कर सकते हैं। आज हम आपको अमेजन पर मिल रहे पांच बेस्ट प्रोजेक्टर्स के बारे में बता रहे हैं। लिस्ट में देखें अपना मन पसंद मॉडल और तुरंत ऑर्डर करें...

E GATE Atom 3X
यह प्रोजेक्टर अमेजन पर 6,990 रुपये में मिल रहा है। ऑफर्स का लाभ लेकर इसकी कीमत को कम किया जा सकता है। इसका साइज काफी कॉम्पैक्ट है, जिसकी बदौलत आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं। यह रोटेटेबल डिजाइन के साथ आता है। आप इसे जमीन पर रखकर भी यूज कर सकते हैं या फिर छत या दीवार पर भी टांग सकते हैं। इसमें फुल एचडी 1080 पिक्सेल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। यह एंड्रॉयड पर काम करता है और इसमें ऑटोमैटिक कीस्टोन और बिल्ट-इन स्पीकर जैसे फीचर्स भी हैं। इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ समेत ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें 180 डिग्री का एडजस्टेबल स्टैंड मिलता है। कंपनी का दावा है कि इससे आप 210 इंच तक की स्क्रीन बना सकते हैं। इसमें ढेर सारे ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है।
WZATCO Yuva Go
यह प्रोजेक्टर अमेजन पर 6,290 रुपये में मिल रहा है। ऑफर्स का लाभ लेकर इसकी कीमत को कम किया जा सकता है। इसका साइज काफी कॉम्पैक्ट है, जिसकी बदौलत आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं। यह 180 डिग्री रोटेटेबल डिजाइन के साथ आता है। आप इसे जमीन पर रखकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर छत या दीवार पर भी टांग सकते हैं। इसमें फुल एचडी 1080 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 4K सपोर्ट मिलता है। यह एंड्रॉयड पर काम करता है और इसमें भी ऑटोमैटिक कीस्टोन करेक्शन का सपोर्ट मिलता है। इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ समेत ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इससे आप 150 इंच तक की स्क्रीन बना सकते हैं। इसमें ढेर सारे ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है।
Portronics Beem 440
यह प्रोजेक्टर अमेजन पर 6,399 रुपये में मिल रहा है। ऑफर्स का लाभ लेकर इसकी कीमत को कम किया जा सकता है। इसका साइज काफी कॉम्पैक्ट है, जिसकी बदौलत आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं। यह भी 180 डिग्री रोटेटेबल डिजाइन के साथ आता है। इसमें एचडी 720 पिक्सेल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। इसमें स्पीकर भी लगा हुआ है। कंपनी का दावा है कि इससे आप 150 इंच तक की स्क्रीन बना सकते हैं। इसमें ढेर सारे ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है। यह एंड्रॉयड पर काम करता है और इसमें भी ऑटोमैटिक कीस्टोन करेक्शन का सपोर्ट मिलता है। इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ समेत ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं।
Portronics Beem 520
यह प्रोजेक्टर अमेजन पर 6,499 रुपये में मिल रहा है। इसका साइज काफी कॉम्पैक्ट है और यह टेलीस्कोपिक स्टैंड के साथ आता है। इसमें भी रोटेटेबल डिजाइन मिलता है, जिससे आप अपनी सुविधा अनुसार जहां चाहे वहां स्क्रीन प्रोजेक्ट करवा सकते हैं। इसमें फुल एचडी 1080 पिक्सेल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। इसमें स्पीकर भी लगा हुआ है। आप इसे प्लेन सतह पर रखकर या छत पर टांगकर भी यूज कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इससे आप 105 इंच तक की स्क्रीन बना सकते हैं। इसमें ढेर सारे ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ समेत ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। इसके साथ रिमोट कंट्रोल भी मिलता है।
Zebronics PixaPlay
यह प्रोजेक्टर अमेजन पर 5,999 रुपये में मिल रहा है। यह भी कॉम्पैक्ट साइज में आता है और इसमें 200 डिग्री का रोटेटेबल डिजाइन मिलता है, जिससे आप अपनी सुविधा अनुसार जहां चाहे स्क्रीन प्रोजेक्ट करवा सकते हैं। इसमें 720 पिक्सेल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। इसमें स्पीकर भी लगा हुआ है। आप इसे प्लेन सतह पर रखकर या छत पर टांगकर भी यूज कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इससे आप 130 इंच तक की स्क्रीन बना सकते हैं। इसमें कीस्टोने करेक्शन, स्मूद मिररिंग जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ समेत ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। इसके साथ रिमोट कंट्रोल भी मिलता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।