ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम लता सभरवाल हुईं पति संजीव सेठ से अलग, कहा- मैं उनके…
लता सभरवाल और संजीव सेठ जिन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में अक्षरा के मम्मी-पापा का रोल निभाया था, वे अब अलग हो गए हैं। लता ने सोशल मीडिया पर खुद अनाउंस किया है कि वह पति से अलग हो गई हैं। दोनों ने 15 साल पुरानी शादी तोड़ने का फैसला कर लिया है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के पॉपुलर स्टार लता सभरवाल ने पति और एक्टर संजीव सेठ से अलग होने की अनाउंसमेंट करके सबको हैरान कर दिया है। लता ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया कि वह संजीव से अलग हो गई हैं। इसके अलावा हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह शुक्रगुजार हैं संजीव की जिनकी वजह से उनकी लाइफ में बेटा आया है।
क्या लिखा लता ने
लता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'एक लंबी चुप्पी के बाद मैं लता यह बताती हूं कि मैं अपने पति संजीव सेठ से अलग हो गई हूं। मैं उनकी शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यारा बेटा दिया। मैं उन्हें उनके फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं देती हूं।'
ये रिश्ता के शो में हुआ प्यार
लता और संजीव साथ में शो रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आते। शो में भी दोनों पति-पत्नी थे। दोनों ने अक्षरा के मम्मी-पापा का रोल निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों इसी शो के दौरान मिले थे और कुछ समय के रिलेशन के बाद दोनों ने 2010 में शादी कर ली। वहीं साल 2013 में दोनों पैरेंट्स बने। दोनों साथ में शो झलक दिखलाजा में भी नजर आए थे।
बता दें कि लता ने साल 2021 में टीवी इंडस्ट्री छोड़ दी है। आरजू है तू, आवाज दिल से दिल तक, जन्नत, वो रहने वाली महलों की, मैं तेरी परछाई हूं, इश्क में मरजावां शोज करने के बाद लता ने टीवी इंडस्ट्री ही छोड़ दी।
इसके अलावा लता फिल्म विवाह और इश्क-विश्क में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल लता सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गई हैं और सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।