शेफाली जरीवाला की मौत के कुछ घंटों बाद इस हाल में नजर आए उनके पति पराग त्यागी, लोग बोले- 'इसे दुख नहीं है क्या?'
शेफाली की मौत 27 जून की रात को अचानक सीने में तेज दर्द की वजह से हुआ है। एक्ट्रेस के अचानक निधन की खबर ने स्टार्स ही नहीं उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है। शेफाली की मौत के बाद अब उनके पति पराग त्यागी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। 42 साल की उम्र में शेफाली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शेफाली की मौत 27 जून की रात को अचानक सीने में तेज दर्द की वजह से हुआ है। एक्ट्रेस के अचानक निधन की खबर ने स्टार्स ही नहीं उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है। शेफाली की मौत के बाद अब उनके पति पराग त्यागी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स इस पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
शेफाली की मौत के बाद दिखे पराग
शेफाली जरीवाला की मौत के कुछ घंटों बाद, शनिवार की सुबह उनके पति पराग त्यागी अपने घर के बाहर पहली बार देखा गया। इस दौरान पराग के साथ उनका पालतू कुत्ता सिम्बा था। वहीं, वीडियो में ऐसा भी नजर आ रहा है कि पराग, शेफाली की तस्वीर पकड़े हुए हैं। इस दौरान पराग काफी दुखी नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके घर के बाहर पुलिस वैन भी देखी जा सकती है।
'इसे दुख नहीं है क्या?'
पराग त्यागी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर जहां कई यूजर्स शेफाली की मौत पर दुख जता रहे हैं तो कई पराग को लेकर कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'शेफाली को सिम्बा बहुत पसंद था।' एक दूसरा लिखता है, 'इसे दुख नहीं है क्या?' एक ने लिखा, 'इसकी जगह कोई दूसरा आदमी होता तो होश में भी नहीं होता, ये तो एकदम रिलेक्स है। जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो।' वहीं कई यूजर्स ने पराग का सपोर्ट किया। एक ने लिखा, 'किसी को इतनी जल्दी अपनी राय नहीं रखनी चाहिए। इसकी बॉडी लैंग्वेज से लग रहा है कि ये कितना टूटा हुआ है।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।