बॉयफ्रेंड शिखर के साथ हाथों में हाथ डाले घूमती दिखीं जाह्नवी कपूर, फैन ने छिपकर बना लिया वीडियो
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लव बर्ड्स लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों का अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें जाह्नवी और शिखर हाथों में हाथ डाले सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं।

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया काफी समय से साथ हैं। दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं और हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। जाह्नवी भी अब शिखर को लेकर अपना प्यार भी नहीं छिपाती हैं। अब इस बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ बेस्ट मोमेंट एंजॉय कर रहे हैं। दरअसल, एक फैन ने छिपकर दोनों का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया जो अब वायरल हो रहा है।
क्या है वीडियो में
वीडियो में आपको दिखेगा कि जाह्नवी और शिखर साथ में हाथ में हाथ डाले लंदन की सड़कों पर चल रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ इतने खोए हुए हैं कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उनका वीडियो शूट किया है। वैसे खुशी कपूर भी वीडियो में दिख रही हैं। वह दोनों के पीछे-पीछे चल रही हैं।
दोनों का खास है रिलेशन
जाह्नवी और शिखर काफी समय पहले रिलेशन में थे, लेकिन फिर दोनों अलग हो गए। इसके बाद दोनों फिर साथ आ गए। करण ने कॉफी विद करण शो में पूछा था कि आपका प्यार में काफी इंट्रेस्टिंग रास्ता रहा है। आप शिखर को डेट कर रहे थे फिर आपने किसी और को डेट किया और अब वापस शिखर को डेट कर रहे हो। सही है या झूठ? इस पर जाह्नवी ने कहा था, आपने वो गाना सुना है नादान परिंदे घर आजा। शिखर मेरे लिए ये गाना बहुत गाता था। बता दें कि कई बार जाह्नवी, शिखर के नाम के पहले लेटर एस का पेंडेंट पहने दिखती हैं।
कौन हैं शिखर
शिखर के बारे में बता दें कि वह पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। उनकी मां स्मृति शिंदे एक्ट्रेस रही हैं। वहीं शिखर के भाई वीर पहाड़िया ने फिल्म स्काई फोर्स से बॉलीवुड डेब्यू किया है जिसमें अक्षय कुमार, सारा अली खान और निमृत कौर भी थे।