Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSonam Kapoor Shares Indian Map Mother s day wishes Mothers and Mother In Law

मदर्स डे पर सोनम कपूर का खास मैसेज, शेयर किया भारत का नक्शा, लिखा- 'मंदिर, मस्जिद...'

मदर्स डे के मौके पर सोनम कपूर ने खास अंदाज में अपनी मां और सास को विश किया है। उन्होंने भारत का एक नक्शा शेयर करने के साथ-साथ अपनी मां और सास की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए जानते हैं सोनम कपूर ने क्या लिखा मैसेज।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 11 May 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
मदर्स डे पर सोनम कपूर का खास मैसेज, शेयर किया भारत का नक्शा, लिखा- 'मंदिर, मस्जिद...'

सोनम कपूर ने मदर्स डे के मौके पर बहुत ही खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने इस मौके पर अपने इंस्टाग्राम अपनी सास, मां और भारत का एक नक्शा शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है। सोनम कपूर ने अपने पोस्ट में हरिवंश राय बच्चन की लिखी कुछ पंक्तियां लिखी हैं। सोनम कपूर ने लिखा- "ममता की छांव में जो सुख है, वो राजमहलों में कहां, मां के चरणों में जो जन्नत है, वो आसमानों में कहां।"

सोनम कपूर ने शेयर किया भारत का नक्शा

सोनम कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा- "इनकी उपस्थिति में, मैंने कोमलता में लिपटी ताकत का चेहरा देखा है। उनकी प्रार्थनाओं में मैंने प्यार की हर भाषा को सुना है। और इनकी जर्नी से मैंने सीखा है सच्ची मातृत्व आस्था, सीमाओं और विश्वासों से परे है, जो न केवल एक परिवार का पोषण करती है, बल्कि मानवता की भावना का भी पोषण करती है।"

सोनम कपूर ने भारत मां से की अपनी मां की तुलना

सोनम कपूर ने अपने पोस्ट में आगे अपनी मां की तुलना भारत माता से करते हुए लिखा-"ये मेरी मां हैं, और ये भारत मां का रिफ्लेक्शन हैं। एक ऐसी भूमि जहां मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे एक ही आकाश के नीचे होते हैं...जहां प्यार की भाषा, बंटवारे की भाषी से ऊंची बोली जाती है।"

सोनम कपूर अब खुद एक मां बन चुकी हैं। सोनम कपूर ने साल 2022 में एक बेटे को जन्म दिया था। उनके बेटे का नाम वायु है। सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचाई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें