शेफाली जरीवाला ने इन म्यूजिक वीडियोज में किया काम, कांटा लगा के बाद ये गाना हुआ था जबरदस्त हिट
बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं रही हैं। शेफली ने अपने सफल करियर में कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया जिसमें से ये सबसे ज्यादा सफल रही। ओं वीडियोज को ऑडियंस के बीच जबरदस्त रिएक्शन मिला था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपने गानों से मशहूर हुई शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। खबर आ रही है कि बीती रात उनका निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि मशहूर जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में की है। साथ ही एक्ट्रेस के पति बेलेव्यू हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। बताया जा रहा है एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में मृत ही लाया गया था। एक्ट्रेस की डेथ की वजह की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, कई रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सभी सदमे में हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा सिर्फ 42 साल की उम्र में शेफाली दुनिया को अलविदा कह गई।
कांटा लगा
2002 में एक गाना आया आशा पारेख के गाने ‘कांटा लगा’ का मॉडर्न वर्जन। इस रीमिक्स गाने में 20 साल की शेफाली जरीवाला नजर आई थीं। उस समय आई इस नई लड़की ने म्यूजिक वीडियो इंडस्ट्री में जैसे तूफान ला दिया था।बोल्ड डांस मूव्स, अलग अंदाज वाली शेफाली का ये गाना ब्लॉकबस्टर हो गया। इस गाने की खूब आलोचनाएं भी हुईं। किसी ने पुराने गाने को बर्बाद करने का आरोप लगाया तो किसी ने अश्लीलता फैलाने का। लेकिन उस समय तक शेफाली अपना काम कर चुकी थीं। उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से ही जाना जाता था। तीन महीने पहले अपने एक इंटरव्यू में शेफाली ने कहा था कि वो चाहती हैं कि उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल के नाम से ही पहचाना जाए। इस गाने ने कई रिकॉर्ड बनाए।
कभी आर कभी पार
शेफाली ने 'कांटा लगा' के बाद इस म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। इस वीडियो में उन्हें एक्टर राज सिंह अरोड़ा के साथ देखा गया था। ये गाना भी खूब मशहूर हुआ था। उस समय कांटा लगा गर्ल को एक नए गाने में एक नए हीरो के साथ देखना खास था। ये गाना भी जबरदस्त हिट हुआ था।
ग्लास खाली
शेफाली जरीवाला ने साल 2022 में ग्लास खाली नाम के एक म्यूजिक वीडियो में काम किया था। हालांकि, इस गाने को कोई खास पहचान नहीं मिली। एक्ट्रेस के लुक की तारीफ हुई थी।
होंठों पे बस
शेफाली जरीवाला ने साल 2022 इ मीका सिंह के साथ भी एक वीडियो में काम किया था। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त थी। हालांकि, ये गाना पहले जितना हिट नहीं था।
शेफाली अब इस दुनिया में नहीं रही है। इंडस्ट्री में उनके खास दोस्त मीका सिंह ने भी इस खबर पर दुख जताया है। उन्होंने अपने एक पोस्ट में बताया कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि शेफाली अब इस दुनिया में नहीं हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।