Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShefali Jariwala Husband Parag Tyagi Request Paps to Pray For Her Wife

शेफाली के पति पराग का इमोशनल वीडियो, बोले- मेरी परी के लिए प्रे कीजिएगा आप सभी

शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार के बाद उनके पति पराग त्यागी पापाराजी से मिले। पराग ने मीडिया से हाथ जोड़कर विनती की कि उनकी पत्नी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानSat, 28 June 2025 11:03 PM
share Share
Follow Us on
शेफाली के पति पराग का इमोशनल वीडियो, बोले- मेरी परी के लिए प्रे कीजिएगा आप सभी

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनका परिवार बुरी तरह टूट गया है। एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी के कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर आए जिन्हें देखकर फैंस बुरी तरह टूट गए। अंतिम संस्कार करके आने के बाद पराग त्यागी ने मीडिया से बात की और सभी से आग्रह किया कि एक्ट्रेस की मौत से जुड़ी खबरों का मजाक बनाने की बजाए उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। पराग त्यागी बहुत भावुक थे और उन्होंने मीडिया के सामने हाथ जोड़कर विनती की कि वो चाहते हैं परी (शेफाली) जहां रहे खुश रहे।

पराग ने मीडिया से की ये अपील

पराग त्यागी ने पापाराजी से कहा, "मजाक मत बनाइएगा मैं सभी से विनती करता हूं। मेरी परी के लिए प्रे कीजिएगा आप सभी। वो जहां रहे खुश रहे और शांति से रहे बस। ये सभी प्रे कीजिएगा। बस अभी प्लीज आप लोग बंद कर दीजिए।" पराग ने कैमरा बंद करने को कहा और वहां से चले गए। बता दें कि शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पराग का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने डॉगी को टहला रहे थे। यह वीडियो काफी वायरल हुआ और लोगों ने इस पर उन्हें बहुत ट्रोल भी किया।

वायरल वीडियो पर हुए थे ट्रोल

बाद में इस वीडियो पर बिग बॉस में शेफाली जरीवाला के साथ बिग बॉस का हिस्सा रहीं रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा ने गुस्सा जाहिर किया। रश्मि देसाई ने बताया कि वो कुत्ता सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं था बल्कि शेफाली के काफी करीब था और वह उसे अपने बेटे जैसा मानती थीं। वहीं पारस छाबड़ा ने भी अंतिम यात्रा से लौटते वक्त रिपोर्टर को डांटा और कहा कि आप लोग सिर्फ निगेटिव न्यूज चलाते हैं। जो कुत्ते वाला वीडियो आप लोगों ने चलाता है वो बहुत गलत चीज है। आखिर क्या करेगा इंसान।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें