Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRam Kapoor Addresses Rumoured Fallout With Ekta Kapoor Says She Can Say Whatever She Wants To

एकता कपूर संग लड़ाई की खबरों पर राम कपूर बोले- कुछ भी बोल सकती हैं क्योंकि...

राम कपूर और एकता कपूर के बीच कुछ समय से अनबन की खबरें आ रही थीं।राम के एक कमेंट के बाद विवाद शुरू हुआ था जिसके बाद एकता ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था। अब राम ने इन अनबन की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानFri, 20 June 2025 11:02 AM
share Share
Follow Us on
एकता कपूर संग लड़ाई की खबरों पर राम कपूर बोले- कुछ भी बोल सकती हैं क्योंकि...

राम कपूर ने एकता कपूर के साथ कई शोज में काम किया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि दोनों के बीच कुछ दिक्कतें चल रही हैं जब उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं के इंटीमेट सीन पर कमेंट किया था। वहीं एकता ने उन्हें अनप्रोफेशनल कहा था। अब राम ने इन खबरों पर अपनी बात रखी है। राम का कहना है कि एकता कपूर कुछ भी कह सकती हैं।

क्या बोले राम

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में राम ने कहा, ‘वह कुछ भी बोल सकती हैं जो उन्हें कहना है, लेकिन मैं कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि उन्होंने ही मुझे वो दिया है जो आज मेरे साथ है। उन्होंने मुझपर तब भरोसा दिखाया था जब किसी ने नहीं किया था और इसके लिए मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा। उन्हें पूरा हक है मेरे बारे में कुछ भी बोलने का’।

बता दें कि इन सबके बीच वहीं राम की पत्नी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट कर इसे मजेदार लड़ाई बताया था। इस पर राम ने इसी इंटरव्यू में कहा, ‘मेरी पत्नी जानती है मैं कहां स्टैंड करता हूं। ये सब सिर्फ मस्ती में था। आप कभी नहीं भूल सकते कि आपने किसी के लिए क्या किया है।’

मामला क्या था

दरअसल, हुआ क्या था कि राम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने एकता को कहा था कि बड़े अच्छे लगते हैं में ये सीन हमें करना चाहिए या नहीं क्योंकि टीवी पर ऐसा कभी किस सीन नहीं हुआ है। जब वह नहीं मानीं तो मैंने कहा कि ठीक है फिर मुझे अपनी पत्नी से पूछने दो। अगर वह हां करेगी तो मैं करूंगा।

इस पर फिर एकता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, 'अनप्रोफेशनल एक्टर्स जो मेरे शोज को लेकर इंटरव्यूज दे रहे हैं, वह चुप हो जाएं। झूठी स्टोरी ना बताएं।'

ये भी पढ़ें:क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नजर आएंगे एकता कपूर के पिता जीतेंद्र: रिपोर्ट्स

वहीं एक स्टोरी में एकता ने राम के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन का मजाक बनाते हुए लिखा था, 'हम बड़े ही अच्छे लगते हैं।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें