Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडParag Tyagi On Late Wife Shefali Jariwala She Is The Kind Of Woman Any Man Would Want As A Wife

जब शेफाली जरीवाला को लेकर पति पराग बोले थे- वह ऐसी महिला हैं जिसे कोई भी पत्नी के रूप में चाहेगा

शेफाली जरीवाला को पराग त्यागी ही अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। शेफाली के निधन से पराग पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पराग और शेफाली एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते थे।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानSat, 28 June 2025 09:19 AM
share Share
Follow Us on
जब शेफाली जरीवाला को लेकर पति पराग बोले थे- वह ऐसी महिला हैं जिसे कोई भी पत्नी के रूप में चाहेगा

शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। एक्ट्रेस के निधन से सबको बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। शेफाली को पराग अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल से पराग का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह काफी इमोशनल दिख रहे थे। शेफाली और पराग एक-दूसरे से काफी प्यार करते थे। पराग ने एक बार कहा था कि शेफाली एक ऐसी महिला हैं जिसे कोई भी आदमी, पत्नी के रूप में चाहेगा।

क्या बोले थे पराग

मसाला को दिए इंटरव्यू में पराग त्यागी ने कहा था, 'शेफाली स्वीटहार्ट है। जब उनका म्यूजिक वीडियो आया था तब लोगों के मन में उनको लेकर एक अलग इमेज थी, लेकिन वह अपनी स्क्रीन इमेज से बिल्कुल अलग हैं। वह ऐसी लड़की हैं जो हर आदमी चाहेगा कि उनकी पत्नी भी ऐसी हो। वह काफी केयरिंग हैं। किसी को जज करने से पहले आपको पहले देखना होगा कि वह इंसान अपने घर में कैसा है। वह अपने पैरेंट्स से बहुत प्यार करती हैं और बेटे की तरह उनका ध्यान रखती हैं। वह मेरे पैरेंट्स का भी ध्यान रखती हैं।'

दोनों की शादी

शेफाली और पराग ने 12 अगस्त 2014 में शादी की थी। काफी समय से उनकी शादी टल रही थी क्योंकि पराग के पिता की तबीयत खराब थी। ऐसे मुश्किल समय में भी शेफाली, पराग के साथ खड़ी थीं। इतना ही नहीं शेफाली, पराग के पेरैंट्स को मुंबई लेकर आई थीं और वहां उनका ध्यान रखा।

ये भी पढ़ें:कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

पराग और शेफाली एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें