Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKarisma Kapoor with kids at Ex Husband Sunjay Kapoor Last Rites Video Viral

बच्चों के साथ एक्स पति के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं करिश्मा कपूर, वीडियो आया सामने

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज यानी 19 जून को दिल्ली में हो रहा है। अपने एक्स पति के अंतिम दर्शन के लिए करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ दिल्ली पहुंचीं।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 June 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
बच्चों के साथ एक्स पति के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं करिश्मा कपूर, वीडियो आया सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का आज यानी 19 जून को दिल्ली में अंतिम संस्कार है। अपने एक्स पति के अंतिम दर्शन के लिए करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ पहुंचीं। करिश्मा कपूर का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में करिश्मा कपूर और उनके बच्चे संजय कपूर को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

एक्स पति के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर का ये वीडियो Snehkumar Zala नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में करिश्मा कपूर और उनके बच्चे सफेद रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में बच्चों और एक्ट्रेस का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है।

12 जून को हुआ था निधन

बता दें, संजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में पोलो खेलते वक्त हुआ था। संजय पोलो खेल रहे थे कि तभी उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई थी। बताया गया कि मधुमक्खी के काटने से संजय कपूर को कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी जान चली गई।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी। इसके बाद साल 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं जिनका नाम है कियान और समायरा। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें