पिता संजय कपूर की अंतिम विदाई में छलका बेटे कियान का दर्द, करीना और करिश्मा ने संभाला
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर गुरुवार को अपने बच्चों के साथ एक्स पति संजय कपूर के अंतिम दर्शन के दिल्ली पहुंचीं। इस मौके पर करिश्मा के साथ उनकी बहन करीना कपूर नजर आईं। संजय के अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। संजय कपूर का आज यानी 19 जून को अंतिम संस्कार किया गया। संजय कपूर के अंतिम संस्कार में दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा के साथ एक्स पति के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची। अंतिम संस्कार के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में से एक में नजर आ रहा है कि करिश्मा कपूर के बेटे कयान पिता की मौत से बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं। कियान को मां करिश्मा और मौसी करीना संभालती नजर आ रही हैं।
पिता के निधन से टूटे कियान
संजय कपूर के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर के साथ उनके दोनों बच्चे, बहन करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान पहुंचे। संजय कपूर के अंतिम संस्कार की ये तस्वीरें HT City के आधिकारिक पेज पर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में करिश्मा और करीना कयान को संभालती नजर आ रही हैं।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बहन करिश्मा और उनके बेटे को करीना कपूर और सैफ अली खान संभालते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को पर बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- वो उसके पिता थे…और वो अभी भी एक टीनएजर है..इतनी कम उम्र में पिता का चले जाना बहुत दर्दनाक है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि भगवान इस बच्चे को सब्र दे। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि पिता का चले जाना दुनिया का सबसे बड़ा दुख है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।