संजय कपूर के निधन के बाद पहली बार करिश्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट, लिखा…
करिश्मा कपूर ने 51वें जन्मदिन पर फैंस और परिवार का आभार जताया है। एक्स-हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर भावुक मैसेज शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने 51वें जन्मदिन पर फैंस और करीबियों से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद कहा है। दरअसल, बीते कुछ दिन, करिश्मा के लिए बेहद कठिन रहे हैं। 12 जून को उनके एक्स-हसबैंड संजय कपूर का इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया था। करिश्मा दिल्ली में हुई संजय कपूर की अंतिम यात्रा और प्रेयर मीट, दोनों में अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ मौजूद रहीं और पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहीं।
करिश्मा का इमोशनल नोट
अपने जन्मदिन पर करिश्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक भावुक मैसेज लिखा, “आपके प्यार, शुभकामनाओं और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।” इसके साथ ही, रेड हार्ट और फोल्डेड हैंड्स इमोजी भी शेयर किया। यह पहली बार है जब करिश्मा ने संजय कपूर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर की है।
करीना ने दी बहन को जन्मदिन की बधाई
करिश्मा की बहन करीना कपूर ने भी उनके जन्मदिन पर एक इमोशनल नोट शेयर किया। करीना ने लिखा, “ये मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीर है... दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग और बेस्ट लड़की को जन्मदिन मुबारक। ये साल हमारे लिए मुश्किल रहा, लेकिन कहते हैं न—मुश्किल वक्त नहीं टिकता, मजबूत बहनें टिकती हैं। मेरी बहन, मेरी मां, मेरी बेस्ट फ्रेंड... हैप्पी बर्थडे माय लोलो।”
कैसे हुई संजय कपूर की डेथ?
संजय कपूर के निधन के बारे में उनके दोस्त सुहेल सेठ ने बताया था कि पोलो मैच के दौरान एक मधुमक्खी निगलने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया। कंपनी Sona Comstar ने भी उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक ही बताया, हालांकि ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।