Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडJaideep Ahlawat Was Offered Role Ranbir Kapoor Most Anticipated Ramayan

रणबीर कपूर की रामायण में जयदीप को ऑफर हुआ था रोल, एक्टर ने क्यों कर दिया रिजेक्ट?

जयदीप अहलावत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर की रामायण को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म में रोल ऑफर हुआ था। हालांकि, वो इस रोल को अपना नहीं सके। साथ ही, उन्होंने कंफर्म किया कि यश फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 22 June 2025 06:45 PM
share Share
Follow Us on
रणबीर कपूर की रामायण में जयदीप को ऑफर हुआ था रोल, एक्टर ने क्यों कर दिया रिजेक्ट?

पताललोक एक्टर जयदीप अहलावत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर और निजी जीवन को लेकर बात की। उन्होंने इंटरव्यू में रणबीर कपूर की रामायण को लेकर भी बात की। जयदीप ने बताया कि वो क्यों रणबीर की फिल्म रामायण का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। साथ ही, उन्होंने कंफर्म किया कि नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार निभाएंगे।

जयदीप को ऑफर हुआ था रोल

द लल्लनटॉप से खास बातचीत में जयदीप ने कंफर्म किया कि उन्हें रणबीर कपूर की आनेवाली फिल्म रामायण में रोल ऑफर हुआ था। उन्होंने कहा लेकिन उन्होंने वो रोल रिजेक्ट कर दिया क्योंकि टाइम मैच नहीं हो पा रहा था। जयदीप ने ये भी बताया कि उन्हें कौन सा रोल ऑफर हुआ था।

क्यों रिजेक्ट किया रोल?

जयदीप ने कहा, "ऑफर हुआ था। पर टाइमिंग मैच नहीं हो रही थी। एक पर्टिकुलर टाइम चाहिए था जिसमें कर सकते थे क्योंकि विभीषण के साथ रावण का होना जरूरी है। मुझे यकीन है रावण की डेट्स मुझ से ज्यादा महत्वपूर्ण होंगी। मुझे लग रहा यश कर रहे हैं, केजीएफ वाले।"

ये भी पढ़ें:'भगवान बस गोली मत चलवाना...', जब बंदूकधारी पुलिसवालों ने जयदीप अहलावत को घेरा

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाएंगे, साई पल्लवी फिल्म में माता सीता का किरदार निभाएंगे। फिल्म में यश रावण का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में रवि दुबे भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें