Day 4: ‘हाउसफुल 5’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, चार दिन में ही कमा डाले इतने करोड़, बॉक्स ऑफिस पर चला जादू
Housefull 5 Day 4 Box Office Collection: ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। इस फिल्म ने चार दिनों में ही ‘हाउसफुल 1’, ‘हाउसफुल 2’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘हाउसफुल 4’ को पछाड़ दिया है।

‘हाउसफुल 5’ अच्छी खासी कमाई कर रही है। दरअसल, इस बार अनोखा तिकड़म लगाया था। उन्होंने ‘हाउसफुल 5’ के दो अलग-अलग क्लाइमैक्स शूट किए और दोनों क्लाइमैक्स- ‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’ को रिलीज किया। मेकर्स का ये तिकड़म चल गया और फिल्म ने चार दिन में ही हाउसफुल फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है।
फिल्म की चौथे दिन की कमाई
‘हाउसफुल 5’ ने 100 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बना ली है। पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 31 करोड़ तक जा पहुंची। तीसरे दिन फिल्म ने 32.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन फिल्म ने 12.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरफ, चार दिन में फिल्म ने कुल 99.87 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
दिन 1 [पहला शुक्रवार] - 24 करोड़
दिन 2 [पहला शनिवार] - 31 करोड़
दिन 3 [पहला रविवार] - 32.5 करोड़
दिन 4 [पहला सोमवार] - 12.37 करोड़
कुल - 99.87 करोड़
तोड़ा रिकॉर्ड
‘हाउसफुल 5’ ने चार दिन में 99.87 करोड़ कमाए हैं। ‘हाउसफुल 4’ ने 87.78 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ‘हाउसफुल 3’ ने 61.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘हाउसफुल 2’ ने 46.23 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘हाउसफुल 1’ ने 37 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस तरफ ‘हाउसफुल 5’ ने हाउसफुल फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।