Housefull 5 Box Office Day 6: धमाल मचा रही है 'हाउसफुल 5', बुधवार को भी करोड़ों में रही कमाई
फिल्म में अक्षय, रितेश और अभिषेक की तिकड़ी ने कमाल कर दिखाया। वहीं, ये फिल्म अक्षय के फ्लॉप होते करियर एक नई कहानी लिखती नजर आ रही है। बीते कई सालों से उनकी एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप रहीं और वो एक हिट का इंतजार कर रहे थे।

Housefull 5 Box Office Collection Day 6: हाउसफुल फ्रेंचाइजी की कॉमेडी-ड्रामा 'हाउसफुल 5' मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आ रहे हैं। 'हाउसफुल 5' की कहानी एक बार फिर से दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। आज फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो गए हैं। ऐसे में अब 'हाउसफुल 5' के बुधवार के दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया?
हर दिन करोड़ों छाप रही 'हाउसफुल 5'
'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह,डीनो मोरिया और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार हैं। फिल्म में अक्षय, रितेश और अभिषेक की तिकड़ी ने कमाल कर दिखाया। वीकेंड ही नहीं, बल्कि 'हाउसफुल 5' वीकडेज में शानदार कमाई कर रही है। 'हाउसफुल 5' ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपए से खाता खोला। ऐसे में अब इसके बुधवार के कलेक्शन आ चुके है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'हाउसफुल 5' ने छठे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 119.75 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि आज इसका कलेक्शन और भी बढ़ेगा।
डे वाइज देखें 'हाउसफुल 5' का कलेक्शन
डे 1- 24 करोड़
डे 2- 31 करोड़
डे 3- 32 करोड़
डे 4- 13 करोड़
डे 5- 11.25 करोड़
डे 6- 8.00करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 119.75 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।