Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडHousefull 5 Box Office Collection Day 14 Akshay Kumar Abhishek Bachchan Movie Thursday Report Sitaare Zameen Par

Housefull 5 Box Office : 200 करोड़ का आंकड़ा छूने में निकले 'हाउसफुल 5' के पसीने, 14वें दिन की कमाई कर देगी निराश

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे सितारे लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सभी ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 20 June 2025 05:45 AM
share Share
Follow Us on
Housefull 5 Box Office : 200 करोड़ का आंकड़ा छूने में निकले 'हाउसफुल 5' के पसीने, 14वें दिन की कमाई कर देगी निराश

Housefull 5 Box Office Collection Day 14 : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की ये कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे सितारे लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सभी ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं। आज फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब 'हाउसफुल 5' के गुरुवार के दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया?

घट रही है 'हाउसफुल 5' की कमाई

'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह,डीनो मोरिया और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार हैं। 'हाउसफुल 5' की कमाई की बात करें तो ये हर दिन घटती नजर आ रही है। 'हाउसफुल 5' ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपए से खाता खोला। ऐसे में अब इसके गरुवार के कलेक्शन आ चुके है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'हाउसफुल 5' ने 14वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 167.90 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि अभी इसका कलेक्शन और भी बढ़ेगा।

डे वाइज देखें 'हाउसफुल 5' का कलेक्शन

डे 1- 24 करोड़

डे 2- 31 करोड़

डे 3- 32 करोड़

डे 4- 13 करोड़

डे 5- 11.25 करोड़

डे 6- 8.5 करोड़

डे 7- 7 करोड़

डे 8- 6 करोड़

डे 9- 9.5 करोड़

डे 10- 11.5 करोड़

डे 11- 3.75 करोड़

डे 12- 4.25 करोड़

डे 13- 3.00 करोड़

डे 14- 2.65 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 167.90 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें