Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडFilmmaker Mahesh Jirawala Death Confirmed In Ahmedabad Plane Crash Family Accepts His Body After Refusing Initially

फिल्म निर्माता महेश जीरावाला की अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई मौत की पुष्टि, डीएनए रिपोर्ट से हुई उनकी पहचान

महेश जीरावाला नरोदा गुजरात, अहमदाबाद शहर के रहने वाले हैं। महेश एड्स के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो के डायरेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। वह प्रोडक्शन हाउस महेश जीरावाला प्रोडक्शंस के CEO हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 21 June 2025 07:06 AM
share Share
Follow Us on
फिल्म निर्माता महेश जीरावाला की अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई मौत की पुष्टि, डीएनए रिपोर्ट से हुई उनकी पहचान

गुजराती फिल्ममेकर महेश कलावाडिया, जिन्हें महेश जीरावाल के नाम से भी जाना जाता है। वह 12 जून को हुए अहमदाबाद एयर-इंडिया विमान हादसा के बाद से लापता थे। उनकी पत्नी हेलत ने इस बात का दावा किया है और डर जताया था कि वह विमान दुर्घटना के दौरान सड़क पर मारे गए लोगों में शामिल हो सकते हैं। वहीं, अब अहमदाबाद विमान दुर्घटना में महेश की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। महेश विमान में सवार नहीं था,बल्कि उस लोगों में शामिल थे, जिन पर प्लेन गिरा था।

दुर्घटनास्थल से बरामद हुआ जला स्कूटर

दरअसल, पहले आशंका जताई जा रही थी कि वह हादसे के दिन शाहीबाग के पास लापता हो गए थे और उनकी मौत हो गई है। कई गुजराती मीडिया पोर्टल के अनुसार, दुर्घटनास्थल से महेश जीरावाला का जला हुआ एक्टिवा स्कूटर बरामद किया गया है, जिससे दुर्घटना में उनके शामिल होने का संदेह बढ़ गया है। यही नहीं उनके मोबाइल का लास्ट लोकेशन भी दुर्घटनास्थल ही था।

डीएनए टेस्ट के रिपोर्ट के बाद हुई मौत की पुष्टि

हालांकि, बाद में डीएनए टेस्ट के रिपोर्ट से उनकी पहचान की गई। उनका परिवार शुरू में उनके शव को लेने के लिए तैयार नहीं, क्योंकि कोई मानने के लिए तैयार ही नहीं था कि ये महेश की मौत हो सकती है। लेकिन, पुलिस ने जब एक्टिवा के चेसिस नंबर और डीएनए रिपोर्ट सहित कई सारे सबूत पेश किए तो परिवार को मानना पड़ा कि वो शव महेश का है।इसे बाद ही महेश का परिवार उनके शव लेने के लिए सहमत हुआ।

कौन हैं महेश जीरावाला?

महेश जीरावाला नरोदा गुजरात, अहमदाबाद शहर के रहने वाले हैं। महेश एड्स के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो के डायरेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। वह प्रोडक्शन हाउस महेश जीरावाला प्रोडक्शंस के CEO हैं। उनके पास कई म्यूजिक वीडियो हैं, जो मुख्य रूप से गुजराती भाषा में हैं। उन्होंने 2019 की फिल्म 'कॉकटेल प्रेमी पग ऑफ रिवेंज' का भी निर्देशन किया था, जिसमें आशा पांचाल और वृति ठक्कर मुख्य भूमिकाओं में थीं। महेश अपने पीछे परिवार में अपनी पत्नी हेतल और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें