Border 2: पुशअप्स की टेक्नीक पर ट्रोल हुए वरुण धवन, लोग बोले- ऐसे करने हैं तो फिर हम 200 लगा देंगे
Border 2: वरुण धवन ने किए जवानों के साथ पुशअप्स। टेक्नीक को लेकर लोगों ने कर दिया सोशल मीडिया पर ट्रोल। वायरल हो रहा बॉर्डर-2 की शूटिंग के दौरान का BTS वीडियो।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने फिल्म 'बॉर्डर-2' की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म का पहला पार्ट साल 1997 में आया था और यह ब्लॉकबस्टर हिट रहा था। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी इस कल्ट हिट के दूसरे पार्ट का फैंस को लंबे वक्त से इंतजार था और अब फाइनली इस पर काम शुरू कर दिया गया है। वरुण धवन हाल ही में देश के जवानों से मिले और उनके साथ 50 पुशअप्स चैलेंज किया। वरुण धवन का यह नकल पुशअप वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है जवानों के साथ पुशअप करते दिख रहे हैं।
वरुण धवन ने किए जवानों के साथ पुशअप्स
वरुण धवन ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "बॉर्डर-2, हमारे सारे युवा कैडेट्स के साथ नकल चैलेंज।" वीडियो में वरुण धवन जवानों के बीच पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें सोशल मीडिया पर तारीफों से ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वजह था वरुण धवन का पुशअप करने का तरीका। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "ऐसे पुशअप लगाओगे तो एक बार में हम 200 लगा देंगे।" एक फॉलोअर ने लिखा, "पुशअप्स नहीं मुंडी हिलाना कहते हैं इसे।"
कमेंट बॉक्स में लोगों ने वरुण धवन को किया ट्रोल
वरुण धवन के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, "वरुण धवन हाफ पुशअप्स कर रहे हैं। वो प्रॉपर तरीके से नहीं कर रहे।" एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "आर्मी वालों ने अच्छे से किया है, वरुण धवन फेल रहे।" एक शख्स ने लिखा, "ये पुशअप्स नहीं हैं।" दूसरे ने लिखा- गलत तरीके से किया है। एक यूजर ने तो कमेंट सेक्शन में गिरगिट के बार-बार सिर ऊपर नीचे करने वाला GIF ही बना दिया है। इसी तरह ढेरों कमेंट लोगों ने वरुण धवन के वीडियो पर किए हैं। बता दें कि पिछली फिल्म की तुलना में इस बार कास्ट अलग होगी।
पिछली बार की तुलना में अलग होगी स्टार कास्ट
फिल्म के पार्ट-1 में जहां सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत ईस्सर और सुदेश बेरी नजर आए थे। वहीं इसकी सीक्वल फिल्म में सोनम बाजवा, रश्मिका मंदाना, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मौनी रॉय और गुनीत संधू जैसे स्टार्स नजर आएंगे। पिछली फिल्म की तुलना में इस बार निर्देशन की जिम्मेदारी अनुराग सिंह के हाथों में है और कहानी लिखी है निधि दत्ता ने। कमेंट सेक्शन में जहां वरुण धवन को बहुत से लोगों ने ट्रोल किया है, वहीं कई लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते भी नजर आ रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।