Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBollywood Kissa MS Dhoni The Untold Story How the Idea for Biopic Popped Up

इस घटना से आया था धोनी की बायोपिक का आइडिया, पहले यह एक्टर करना चाहता था लीड रोल

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल प्ले किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह किरदार करने के लिए अक्षय कुमार बहुत एक्साइटेड थे, लेकिन फिर आखिरकार नीरज पांडे ने उन्हें मना कर दिया।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानSun, 22 June 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
इस घटना से आया था धोनी की बायोपिक का आइडिया, पहले यह एक्टर करना चाहता था लीड रोल

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की साल 2016 में आई फिल्म 'एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म को बनाने का आइडिया कहां से आया था? भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज, जिनके लिए उनका एक-एक मिनट कीमती है। उन्होंने एक बार एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा किया कि उनके मैनेजर अरुण पांडे देखते रह गए। अरुण से रहा नहीं गया तो उन्होंने इस बारे में धोनी से सवाल किया और यहीं से आया धोनी पर एक बायोपिक फिल्म बनाने का आइडिया।

यहां से आया था धोनी की बायोपिक का आइडिया

IMDb के मुताबिक हुआ यूं कि जब धोनी एयरपोर्ट से गुजर रहे थे तो उन्हें उनका एक फैन मिल गया। इस छोटे लड़के ने धोनी से मोटिवेशन को लेकर सवाल किया और फिर धोनी उसके साथ एक जगह आराम से बैठ गए और फिर उससे 5 मिनट तक बात की। बाद में अरुण ने धोनी से पूछा कि आपने उस लड़के को इतना वक्त क्यों दिया? तो धोनी ने बताया कि कैसे मोटिवेशन को लेकर उनका जवाब उस लड़के के लिए जरूरी था और उसकी जिंदगी बदल सकता है। तब उनके मैनेजर को उनकी बायोपिक के बारे में विचार आया।

धोनी ने रखी थी अपनी बायोपिक को लेकर शर्त

धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने सोचा कि अगर एमएस धोनी पर एक बायोपिक फिल्म बने तो यह करोड़ों बच्चों के लिए मोटिवेशन का काम कर सकती है। धोनी के मैनेजर ने ही सबसे पहले फिल्ममेकर नीरज पांडे के सामने इस फिल्म का आइडिया रखा था जिसकी बात आगे बढ़ी तो धोनी ने साफ कर दिया कि यह फिल्म उनकी इमेज को व्हाइट वॉश करने वाली फिल्म बिलकुल नहीं लगनी चाहिए। फिल्म देखकर ऐसा लगना चाहिए कि यह वाकई किसी स्पोर्ट्स मेन की कहानी है, ना कि उसकी शौर्य गाथा।

यह एक्टर करना चाहता था एमएस धोनी का रोल

कम लोग जानते हैं कि अक्षय कुमार का यह फिल्म करने का बहुत मन था। वह महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने के इतने इच्छुक थे कि उन्होंने कई बार इसके बारे में अप्रोच किया था, हालांकि बात बनी नहीं क्योंकि उनके लुक्स महेंद्र सिंह धोनी की उम्र के अलग-अलग पड़ावों के लुक्स से मैच नहीं कर रहे थे। फाइनली डायरेक्टर नीरज पांडे ने अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए मना कर दिया और जब सुशांत सिंह राजपूत की कास्टिंग फाइनल हुई तो उन्हें 6 महीने यह स्वीकार करने में लग गए कि वह धोनी से जैसे दिखते हैं और उनके जैसा क्रिकेट एक्ट कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें