'मिल्खा सिंह को जवाहर लाल नेहरू ने पाकिस्तान जाने को कहा', एक्टर दिलीप ताहिल ने क्या बताया?
भाग मिल्खा भाग में जवाहर लाल नेहरू का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप ताहिल ने एक इंटरव्यू में बताया कि मिल्खा सिंह ने उन्हें बताया था कि दोनों देशों के बीच शांति की पहल के लिए जवाहर लाल नेहरू ने उन्हें पाकिस्तान में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को कहा था।

साल 2013 में आई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म भाग मिल्खा भाग में एक्टर दिलीप ताहिल ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का किरदार निभाया था। अब दिलीप ताहिल ने एक इंटरव्यू में उस रोल के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि वो इसके लिए मिल्खा सिंह से भी मिले थे क्योंकि मिल्खा सिंह वो शख्स थे जो जवाहर लाल से मिले थे। दिलीप ने बताया कि मिल्खा सिंह ने उन्हें बताया था कि जवाहर लाल नेहरू ने उन्हें पाकिस्तान में हो रही एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कहा था।
जब मिल्खा सिंह से मिले दिलीप ताहिल
रेड एफएम से खास बातचीत में दिलीप ने बताया कि फिल्म के वक्त उन्होंने भाग मिल्खा भाग की टीम से मिल्खा सिंह के साथ एक मुलाकात करवाने की बात की थी। दिलीप ताहिल का मानना था कि मिल्खा सिंह से जवाहर लाल नेहरू के बारे में सुनने से वो ज्यादा अच्छे से अपने रोल की तैयारी कर सकते हैं क्योंकि मिल्खा सिंह जवाहर लाल नेहरू से मिले थे।
जवाहर लाल नेहरू के मिल्खा सिंह को पाकिस्तान जाने कहा
मिल्खा सिंह ने दिलीप ताहिल को बताया था कि साल 1960 में लाहौर से उन्हें 200 मीटर इंटरनेशनल एथलीट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए न्यौता आया था, लेकिन वो पाकिस्तान नहीं जाना चाहते थे। मिल्खा सिंह ने बंटवारे के वक्त हुई हिंसा को पास से देखा था उन्होंने अपनों को उस वक्त हुई हिंसा में खोया था। इसलिए वो बंटवारे के 13 साल बाद वहां नहीं जाना चाहते थे। मिल्खा सिंह ने दिलीप ताहिल को बताया था कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उन्हें पाकिस्तान जाने को कहा ताकि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सरल हो सकें।
दिलीप ताहिल के मुताबिक, मिल्खा सिंह ने उन्हें बताया था कि जवाहर लाल नेहरू ने उनका जीवन बदला। दिलीप ताहिल ने बताया, “मिल्खा सिंह ने मुझसे 4 घंटे बात की और हमने जवाहर लाल नेहरू के बारे में बहुत बातें कीं। दिलीप ने बताया कि मिल्खा सिंह ने उनसे कहा कि वो पाकिस्तान जाना नहीं चाहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने उन्हें वहां जाने के लिए कहा और उन्होंने वहां भेजने के लिए उस टीम का कप्तान बना दिया।” दिलीप ताहिल ने बताया कि मिल्खा सिंह जवाहर लाल नेहरू को मना नहीं कर पाए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।