Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडallu arjun is not replacing ranveer singh in shaktimaan says source related to the film

अल्लू अर्जुन नहीं रणवीर सिंह ही होंगे शक्तिमान, मेकर्स ने रिप्लेस करने की खबर को बताया अफवाह

हाल में खबर सामने आई थी कि शक्तिमान का किरदार अल्लू अर्जुन निभा सकते हैं। लेकिन इस प्रोजेक्ट के करीबी ने कन्फर्म कर दिया है कि रणवीर ही होंगे शक्तिमान। ये फिल्म किसी दूसरे एक्टर के साथ नहीं बनाई जा रही है।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानMon, 23 June 2025 09:16 AM
share Share
Follow Us on
अल्लू अर्जुन नहीं रणवीर सिंह ही होंगे शक्तिमान, मेकर्स ने रिप्लेस करने की खबर को बताया अफवाह

मुकेश खन्ना स्टारर टीवी सीरीज शक्तिमान बच्चों का सबसे पसंदीदा प्रोग्राम रहा है। एक्टर ने सालों तक शक्तिमान और गंगाधर बनकर ऑडियंस को एंटरटेन किया और अब इसपर फिल्म बन रही है। रणवीर सिंह इस फिल्म में शक्तिमान का किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन हाल में खबर सामने आई थी कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म के शक्तिमान होंगे। पुष्पा एक्टर के फैन इस खबर से खुश थे। लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ये सिर्फ अफवाह थी।

रणवीर ही होंगे शक्तिमान

रिपोर्ट में बताया गया था कि मिन्नल मुरली के डायरेक्टर और मलयालम फिल्मों के एक्टर बेसिल जोसेफ इस प्रोजेक्ट को बनाएंगे, जिसमें बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह लीड शक्तिमान के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अल्लू अर्जुन का नाम सामने आना रणवीर के फैंस के लिए हैरान करने वाली खबर थी। लेकिन प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने कन्फर्म किया कि फिल्म सिर्फ रणवीर के साथ बनाई जाएगी। बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा गया है, “शक्तिमान कोई और नहीं कर रहा है। यह रणवीर सिंह ही हैं और कोई और नहीं। जो कोई भी उनके रिप्लेसमेंट की अफवाह फैला रहा है, वो अपना एजेंडा साफ कर रहा है।”

मुकेश खन्ना को नहीं पसंद आए रणवीर

बता दें, टीवी पर शक्तिमान का किरदार निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना पहले ही रणवीर के लिए अपनी ना पसंद जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने रणवीर के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उन्हें शक्तिमान के लिए सही पसंद नहीं बताया था। उन्होंने ये भी बताया था कि खुद रणवीर उनके पास उन्हें मनाने आए थे। लेकिन एक्टर ने उनकी कोई बात नहीं सुनी।

रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनके पास फरहान अख्तर के साथ डॉन 3 है। इसके अलावा साउथ के मेकर्स के साथ भी वो फिल्में कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें