क्या आलिया भट्ट ने बदल दिया अपना सरनेम? होटल से एक्ट्रेस के नाम की फोटो वायरल
आलिया भट्ट ने शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदला, लेकिन अब शादी के लगभग 3 साल बाद एक्ट्रेस ने शायद कपूर सरनेम अपना लिया है। एक्ट्रेस के नाम की एक फोटो वायरल हो रही है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

आलिया भट्ट अपने सरनेम को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, आलिया ने रणबीर कपूर से शादी की, लेकिन इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना सरनेम नहीं बदला जो आम तौर पर कुछ लोग और सेलेब्स करते हैं। लेकिन अब हाल ही में एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें आलिया के नाम के आगे कपूर नजर आ रहा है और इससे फैंस यही अनुमान लगा रहे हैं कि क्या आलिया ने ऑफिशियली अपने नाम के आगे कपूर लगा दिया है।
क्या है मामला
दरअसल, कुछ दिनों पहले आलिया कान फिल्म फेस्टिवल में गई थीं और इस दौरान का उनका रेडी होते हुआ का एक वीडियो है जो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। अब इस वीडियो से जो एक क्लिप है वो काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में आलिया जहां बैठी हैं वहां उनके रूम में लगे एलसीडी पर आलिया कपूर लिखा हुआ है। बस इससे ही ये बात आ रही है कि आलिया ने अब कपूर सरनेम लगा दिया है।
बता दें कि आलिया और रणबीर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी। यहीं दोनों को प्यार हुआ और फिर शादी की। दोनों की बेटी है राहा जिसका जन्म नवंबर 2022 में हुआ था।
आलिया की फिल्में
आलिया की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट जिगरा में नजर आई थीं जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अब वह यश राज फिल्म की स्पाई फिल्म अल्फा में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी जिसमें ुनके साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल भी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।