Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WTC Final Prize Money How much reward will South Africa or Australia get All You Need To Know

WTC फाइनल जीतने पर साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा कितना इनाम? प्राइज मनी हुई दोगुना से भी अधिक

इस बार के WTC फाइनल जीतने वाली टीम के लिए प्राइज मनी 3.6 मिलियन डॉलर रखी गई है, जो लगभग 31 करोड़ रुपए है। वहीं हारने वाली टीम को 2.16 मिलियन डॉलर मिलेंगे जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 18 करोड़ रुपए बैठते हैं।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 14 June 2025 01:47 PM
share Share
Follow Us on
WTC फाइनल जीतने पर साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा कितना इनाम? प्राइज मनी हुई दोगुना से भी अधिक

WTC 2025 फाइनल का आज फैसले का दिन है। साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में से कौन सी टीम चैंपियन बनेगी ये देखने वाली बात होगी। तीसरे दिन के खेल के बाद साउथ अफ्रीका मैच में काफी आगे नजर आ रही है, मगर कई सालों से इस टीम के आगे चोकर्स का टैग लगा है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के फैंस तब तक राहत की सांस नहीं लेंगे जब तक उनकी टीम अधिकारिक रूप से नहीं जीत जाती। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए मात्र 69 रनों की दरकार है। क्रीज पर शतकवीर एडेन मार्करम के साथ कप्तान टेंबा बावुमा मौजूद हैं। वहीं गत चैंपियनस ऑस्ट्रेलिया को अगर अपने खिताब का बचाव करना है तो उन्हें जल्द से जल्द 8 विकेट निकालने होंगे। फैंस इसके अलावा यह जानना चाहते हैं कि WTC फाइनल जीतने वाली टीम को कितना इनाम मिलेगा? तो आइए जानते हैं-

ये भी पढ़ें:SA अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल 69 रन...WTC फाइनल को लेकर ये क्या बोले स्टेन?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने पिछले महीने ही WTC 2025 फाइनल की प्राइज मनी का ऐलान किया था। पिछले दो संस्करणों के मुकाबले इस बार प्राइज मनी में दोगुना से भी अधिक का इजाफा किया गया है।

2021 में टेस्ट मेस जीतने वाली न्यूजीलैंड और 2023 का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी 13-13 करोड़ रुपए की प्राइज मनी से नवाजा गया था।

ये भी पढ़ें:मार्करम ने WTC फाइनल में शतक जड़कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

मगर इस बार के विजेता के लिए प्राइज मनी 3.6 मिलियन डॉलर रखी गई है, जो लगभग 31 करोड़ रुपए है। वहीं हारने वाली टीम को 2.16 मिलियन डॉलर मिलेंगे जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 18 करोड़ रुपए बैठते हैं।

इसके अलावा फाइनल में ना पहुंचने वाली भारत-पाकिस्तान समेत अन्य 7 टीमों की भी छप्परफाड़ कमाई हुई है।

तीसरे नंबर पर रही टीम इंडिया को 12.31 करोड़ रुपए की प्राइज मनी से नवाजा गया है।

ICC WTC 2025 प्राइज मनी

पोजिशनटीमपाइज मनी (USD)पाइज मनी (INR)
विजेताऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका3,600,00031.05 करोड़
उप-विजेताऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका2,160,00018.63 करोड़
तीसराइंडिया1,440,00012.31 करोड़
चौथान्यूजीलैंड1,200,00010.26 करोड़
पांचवांइंग्लैंड960,0008.21 करोड़
छठाश्रीलंका840,0007.18 करोड़
सातवांबांग्लादेश720,0006.15 करोड़
आठवांवेस्टइंडीज600,0005.13 करोड़
नौवापाकिस्तान480,0004.10 करोड़
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |
अगला लेखऐप पर पढ़ें