Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़INDW vs ENGW Test Day 1 Records this happened after 88 years Subha Satheesh Hits the Third Fastest fifty surpasses Smriti Mandhana

INDW vs ENGW टेस्ट के पहले दिन बने 3 धांसू रिकॉर्ड, 88 साल बाद हुआ ऐसा, शुभा ने तूफानी कमाल से मंधाना को पछाड़ा

भारत बनाम इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच के पहले दिन तीन धांसू रिकॉर्ड बने। भारत ने गुरुवार को 7 विकेट के नुकसान पर 410 रन बनाए। डेब्यूटेंट सुभा सतीश ने तूफानी फिफ्टी जड़कर स्मृति मंधाना को पछाड़ा।

Md.Akram लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 14 Dec 2023 07:28 PM
share Share
Follow Us on
INDW vs ENGW टेस्ट के पहले दिन बने 3 धांसू रिकॉर्ड, 88 साल बाद हुआ ऐसा, शुभा ने तूफानी कमाल से मंधाना को पछाड़ा

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। एकमात्र टेस्ट का आयोजन नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है।  भारत ने गुरुवार (14 दिसंबर) को टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। स्टंप्स के समय तक भारत ने 94 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 410 रन जुटाए। डेब्यूटेंट  सुभा सतीश (76 गेंदों में 69 रन, तीन चौके) और जेमिमा रोड्रिग्स (99 गेंदों में 68 रन, 11 चौके) ने अर्धशतकीय पारी खेली। मैच के पहले दिन तीन धांसू रिकॉर्ड बने। 

सुभा ने तूफानी कमाल के जरिए स्मृति मंधाना को पछाड़ा। वह महिला टेस्ट क्रिकेट में तीसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। शुभा ने 49 गेंदों में पचासा कंप्लीट किया। वहीं, मंधाना ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के सामने 51 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इस लिस्ट में टॉप पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी संगीता दबीर हैं, जिन्होंने 1995 में इंग्लैंड के सामने 40 गेंदों में 50 रन बनाए थे। उनके बाद इंग्लैंड की नेट साइवर-ब्रंट का नंबर पर हैं। ब्रंट ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 48 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

बता दें कि महिला टेस्ट इतिहास में दूसरी बार मैच के पहले दिन 400 से अधिक रन बने हैं। 88 साल पहले आखिरी बार ऐसा हुआ था। 1935 में न्यूजीलैंड महिला बनाम इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच के पहले दिन 475 रन बने थे। वहीं, भारत ने महिला टेस्ट के पहले दिन दूसरा हाईएस्ट टीम स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस फेहरिस्त में शीर्ष पर इंग्लैंड है, जिसने 1935 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले दिन 431/4 का स्कोर बनाया था।

मैच की बात करें तो दीप्ति शर्मा 60 और पूजा वस्त्राकर 4 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और विकेटकीपर यास्तिका भाटिया ने भी टिककर बैटिंग की। हालांकि, हरमनप्रीत अर्धशतक से चूक गईं। उन्होंने 81 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके ठोके। भाटिया ने 88 गेंदों में 66 रन जोड़े। उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का जमाया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें