Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025will mahendra singh dhoni play next ipl 2026 how it to be decided explains robin uthappa

44 की उम्र में धोनी अगला IPL खेलेंगे या नहीं? खुद तय करेंगे या...? रॉबिन उथप्पा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

महेंद्र सिंह धोनी 44 साल की उम्र में अगला IPL खेलेंगे या नहीं? यह सवाल अभी से उठने लगा है। इस बीच CSK में उनके साथ खेल चुके रॉबिन उथप्पा ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने न सिर्फ यह बताया कि धोनी खेलेंगे या नहीं ये आखिर तय कैसे होगा, बल्कि यह भी बताया कि अगर नहीं खेलते हैं तो यह कब तक साफ होगा।

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 May 2025 04:56 PM
share Share
Follow Us on
44 की उम्र में धोनी अगला IPL खेलेंगे या नहीं? खुद तय करेंगे या...? रॉबिन उथप्पा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

पिछले 2-3 साल से हर आईपीएल सीजन से पहले यह सवाल जरूर उठता है- क्या महेंद्र सिंह धोनी इस बार भी खेलेंगे? यह सवाल अब भी बरकरार है। क्या 44 वर्ष के धोनी आईपीएल 2026 में भी खेलेंगे? इसका सही-सही जवाब फिलहाल तो किसी के पास नहीं है। हालांकि, टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथ खेल चुके रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल में उनके भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया है। धोनी अगला आईपीएल खेलेंगे या नहीं, यह कैसे तय होगा? कब तक तस्वीर साफ होगी? इसे लेकर उथप्पा ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

उथप्पा ने कहा है कि धोनी के भीतर अब भी जोश और जुनून है लेकिन वह अगला आईपीएल खेलेंगे या नहीं, ये उनकी इच्छा से नहीं बल्कि फिटनेस से तय होगा। जियो स्टार के साथ बातचीत में उथप्पा ने कहा कि धोनी में क्रिकेट को लेकर भूख हमेशा बनी रहेगी, जो चीज मायने रखती है वो है उनकी फिटनेस।

उथप्पा ने कहा, ‘यह उनके स्वास्थ्य और वह क्या सोचते हैं, इस पर निर्भर करेगा। आपको समझना होगा कि वह वास्तव में खेलना चाहते हैं- आग अब भी धधक रही है। उन्होंने मैच के बाद जो कुछ कहा, उससे साफ है कि चैंपियनशिप जीतने और मैदान में खेलने की आग अब भी जल रही है। अब उन्हें अपने शरीर पर काम करना होगा और उसे उस स्तर पर लाना होगा जैसा वह अगले आईपीएल में चाहते हैं।’

ये भी पढ़ें:क्लाइव लॉयड को जिम्बॉब्वे दे दो फिर भी…धोनी के बचाव में किसने ये कहा?
ये भी पढ़ें:क्या 23.75 करोड़ी के दबाव में बिखर गए अय्यर? रहाणे ने बताया थ्योरी में कितना दम
ये भी पढ़ें:IPL में फ्लॉप, इंग्लैंड के खिलाफ टीम से कटा पत्ता, फिर भी शमी के बचाव में विटोरी

रॉबिन उथप्पा ने एक तरह से यह भविष्यवाणी भी कर दी कि धोनी अगर आईपीएल 2026 नहीं खेलेंगे तो वह खुद ही मिनी ऑक्शन से पहले इसका ऐलान कर देंगे। इस तरह फ्रेंचाइजी को उनका विकल्प ढूंढने के लिए समय मिल जाएगा। उथप्पा ने कहा, 'अगर वैसा नहीं होता है (जरूरी फिटनेस) तो वह मिनी ऑक्शन से पहले फैसला ले लेंगे। तब आपको कोई ट्वीट या इंस्टाग्राम पोस्ट देखने को मिलेगी।' दरअसल, धोनी ने 2020 में सोशल मीडिया पर ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था।

आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस को हराने के बाद सीएसके कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने अगले सीजन में खुद के खेलने को लेकर कहा कि इसका फैसला करने के लिए मेरे पास अभी 4 से 5 महीने हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 में सीएसके का हर मैच खेला। उन्होंने इस सीजन में कुल 14 मैच में 196 रन बनाए। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 30 और औसत 24.50 रहा। आईपीएल 2025 में उन्होंने 12 चौके और 12 छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 135.17 रहा। इस सीजन में उनकी इस वजह से कई बार आलोचनाएं भी हुईं कि वह आठवें या उसके बाद के नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें