पेड फैन्स...विराट कोहली पर क्या बोल गए हरभजन, एमएस धोनी का भी लिया नाम; सोशल मीडिया पर खलबली
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अपनी दो टूक बात के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने विराट कोहली को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिससे उनके फैन्स को मिर्ची लग गई है।

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अपनी दो टूक बात के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने विराट कोहली को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिससे उनके फैन्स को मिर्ची लग गई है। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने एमएस धोनी का भी नाम लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है। विराट कोहली के फैन्स सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह को घेर रहे हैं। इन फैन्स का कहना है कि इस पूर्व ऑफ स्पिनर ने विराट कोहली पर निशाना साधा है।
धोनी जब तक चाहे खेलें
हरभजन सिंह का यह कमेंट शनिवार को आरसीबी और केकेआर मैच के दौरान आया। कमेंट्री बॉक्स में धोनी के आईपीएल फ्यूचर पर चर्चा चल रही थी। असल में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी एक और आईपीएल खेल सकते हैं। इस पर हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए कहा कि धोनी जब तक मर्जी खेल सकते हैं। इसके बाद बातचीत फैन्स को लेकर होने लगती है। इस पर कोहली ने कहाकि केवल धोनी ही हैं, जिनके पास रियल फैन बेस हैं। बाकी लोगों के पास तो पेड फैन्स और पीआर हैं।
आकाश चोपड़ा भी चौंक गए
हरभजन ने कहाकि हकीकत में धोनी के ही फैन्स हैं। बाकी लोगों के तो बस सोशल मीडिया पर ही फैन्स हैं। भज्जी यहीं नहीं रुके, बल्कि यह तक बोल गए कि यहां पर तो अक्सर पेड फैन्स ही होते हैं। इसके बाद उन्होंने कहाकि अब जाने दीजिए। अगर मैंने बोलना शुरू किया तो बात दूसरी दिशा में चली जाएगी। इस दौरान आकाश चोपड़ा भी वहां मौजूद थे। हरभजन की बात सुनकर वह भी चौंक से गए और कहने लगे कि इतना भी सच नहीं बोलना था। हालांकि भज्जी की इस बात पर सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे। फैन्स ने यहां तक कह डाला कि हरभजन ने अप्रत्यक्ष रूप से कोहली पर निशाना साधा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।